|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

Singrauli News: बिना गोली चलें राजस्व की वसूली में नंबर वन बना सिंगरौली


अगस्त महीने तक 188 करोड़ रूपये के विरूद्ध 1678 करोड़ रूपये का किया राजस्व वसूली, अवैध भण्डारण, परिवहन के 109 प्रकरण दर्ज


सिंगरौली। बिना गोली चलें शांन्ति पूर्ण तरीके से खनिज विभाग ने अगस्त अंतिम महीने तक खनिज राजस्व की वसूली करने में टॉप पर रहा है। निर्धारित लक्ष्य से करीब 190 करोड़ रूपये से अधिक वसूली किया है। इस वसूली के बाद सिंगरौली खनिज विभाग प्रदेश के ऊचे पायदान पर अग्रसर हैं।

कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के सतत प्रयास एवं जिले में पदस्थ सहायक खनि अधिकारी एवं खनि निरीक्षक द्वारा अनवरत निगरानी से खनिज विभाग सिंगरौली द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए माह अगस्त 2025 तक की स्थिति में निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य राशि 1488 करोड़ के विरुद्ध माह अगस्त की समाप्ति तक राशि 1678 करोड़ की वसूली कर ली गई है। जहां निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य से राशि 190 करोड़ अधिक है।

यहां बताते चले कि जिले में गत वर्ष 2024-25 के माह अगस्त 2024 तक राशि 1421 करोड़ की वसूली की गई थी। फिलहाल वर्तमान वर्ष 2025-26 में गत वर्ष 2024-25 की तुलना में राशि 257 करोड़ अधिक की वसूली की गई है। वहीं बताया गया कि अगस्त उपरोक्त के अतिरिक्त वर्ष 2025-26 के माह अप्रैल से माह तक की स्थिति में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के विरुद्ध की गई सतत जांच एवं निगरानी के परिणामस्वरुप कुल 109 प्रकरण दर्ज किये गये। उक्त 98 प्रकरणों के निराकरण के उपरान्त राशि 0.69 करोड़ अर्थदण्ड की वसूली की गई।

ज्ञात हो कि उपरोक्त राजस्व में रेत खनिज से प्राप्त होने वाली रायल्टी राशि शामिल नही हैं। सिंगरौली जिला समूह के निविदाकार मेसर्स सहकार ग्लोबल लिमि. द्वारा वर्ष 2023 में प्राप्त की गई निविदा अनुसार वर्ष 2025-26 में रेत खनिज की निविदा की राशि 68 करोड़ म.प्र. राज्य खनिज निगम को प्रदाय किया जावेगा।

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें