|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News : कोतवाली के साये में लाखों की चोरी ! TI की भूमिका संदेह की जद में

Singrauli News: सिंगरौली में कोतवाली के पास लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना में TI की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और पुलिस की जांच पर भी संदेह गहराया है। जबकि प्लाजा के बगल में पुलिस का प्वाइंट जोन भी है।

Singrauli News सिंगरौली : कोतवाली बैढ़न के ठीक साये में स्थित व्यावसायिक प्लाजा गनियारी में शटर और रेलिंग चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्लाजा की दूरी कोतवाली से महज 300 मीटर और अंबेडकर चौक से मात्र 25 मीटर है, जहां पुलिस का स्थायी प्वाइंट जोन चलता है। इसके बावजूद प्लाजा से करीब 100 से अधिक शटर और लगभग 80 प्रतिशत रेलिंग रातों-रात गायब हो जाना स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।

गौरतलब है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर एसडीएम और निगमायुक्त ने गनियारी प्लाजा की सभी दुकानों को खाली कराया था। प्लाजा में एक सैकड़े से अधिक दुकानदार अपना व्यवसाय कर रहे थे, लेकिन दुकानें खाली होते ही कबाड़ माफिया सक्रिय हो गए। पहले लोहे के शटर चोरी हुए, उसके बाद एक-एक करके रेलिंग को काटकर गायब कर दिया गया। यह सिलसिला छह महीनों तक लगातार चलता रहा और चोरों ने मौके का पूरा फायदा उठाया। सोशल मीडिया में कई बार प्लाजा में शटर काटने की जानकारी वायरल हुई थी, लेकिन पुलिस ने न तो कोई जांच की और न ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

बता दें कि प्लाजा के पिछले हिस्से में स्थित दुकानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ, क्योंकि सड़क से एरिया नहीं दिखता है। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वहीं सबसे ज्यादा हाथ साफ किया। बलियरी, चन्द्रमा टोला, कचनी, तेलाई जैसे क्षेत्रों में कबाड़ दुकानों का तेजी से बढ़ता जाल और पुलिस की उदासीनता इस चोरी को और संदिग्ध बनाती है। अब नागरिकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पुलिस,कबाड़ी गठजोड़ की सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि व्यापारियों को न्याय और सुरक्षा मिल सके।

कोतवाली प्रभारी पर खड़े हो रहे सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अंबेडकर चौक पुलिस का प्वाइंट होने के बावजूद किसी भी पुलिसकर्मी को रात के समय शटर काटने, दीवार तोड़ने या रेलिंग उखाड़ने की गतिविधि दिखाई नहीं दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बिना किसी संरक्षण के नहीं ले जाया जा सकता। सूत्रों का दावा है कि यह कोतवाली प्रभारी और उनके कारखास पुलिसकर्मियों और कबाड़ माफियाओं की सीधी मिलीभगत का नतीजा है, अन्यथा इतनी बड़ी चोरी पकड़ी बिना नहीं रह सकती थी।

इनका कहना:-
आज जानकारी मिली है। सोमवार को मैं खुद निरीक्षण करने जाउंगी और यदि शटर व रेलिंग गायब या चोरी हुई है तो इसकी सूचना एवं प्राथमिक रिपोर्ट कोतवाली में दी जाएगी।
सविता प्रधान, निगमायुक्त, नपानि सिंगरौली

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार