|
Breaking News
MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशMP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होश

Singrauli News : रूठे भाजपाईयों की बंद कमरे में हुई बैठक, छलका दर्द, भाजपा हाईकमान नही समझा तो हो सकता है नुकसान

Singrauli News : सिंगरौली । भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण आत्म मंथन बैठक ने सिंगरौली के संगठन से लेकर भोपाल तक हड़कंप मचा दिया है। वहीं नाराज भाजपा नेताओं का दर्द भी छलका है।

दरअसल बीते दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी हर्रई के एक आवास में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं की एक गुप्त तरीके से आत्म मंथन बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्व समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल थे। जिसमें संगठन से जुड़े पुराने व अनुभवी चेहरों ने न केवल पार्टी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की, बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पन्न असंतोष और उपेक्षा की भावना पर खुलकर अपनी बात रखते हुये कहा कि कई ऐसे कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं, जिन्होंने पार्टी के कठिन समय में संगठन को मजबूती दी थी। अब उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। बल्कि जिला संगठन में बाहरी व्यक्तियों को पद देकर नवाजा जा रहा है।

इन्ही सब मुद्दों को लेकर असंतुष्ट सैकड़ों भाजपा नेताओं ने वर्तमान जिला संगठन के साथ-साथ अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को भी निशाने पर लिया। कई नेताओं ने खुलकर गंभीर आरोप भी लगाया और अब सिंगरौली की सियासत इन दिनों चर्चाओं में आ गई है। नेताओं ने यहां तक कहा कि अब शांत बैठने वाले नही हैं। जिला संगठन के कार्यगुजारियों के बारे में प्रदेश हाईकमान तक पहुंचाना है। फिलहाल भाजपा में पहली बार खुलकर एक खेमा तैयार हो रहा है और संगठन के लिहाज से यह शुभ संकेत नही है। कहीं न कहीं भाजपा जिला संगठन के नेतृत्वकर्ता विवादों के काले बादल मड़राने लगे हैं।

बंद कमरे में छलका दर्द

भाजपा के असंतुष्ट वरिष्ठ नेताओं की एक अहम आत्म मंथन बैठक आयोजित कर भाजपा नेताओं के दिल की धड़कनों को बढ़ा दिया है। हालांकि इस बैठक से कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सिंगरौली भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नही चल रहा है। कहीं न कहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बड़ी चूक किया है। वहीं बैठक के पूर्व अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में एक दर्जन से ज्यादा लोग नही आएंगे, किंतु सर्व समाज के करीब दो सैकड़ा कार्यकर्ता पहुंच कर नेताओं के नींद को उड़ा दिया है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार