singrauli news सिंगरौली। जिले में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक निरंतर विकास यात्रा तीनो विधानसभा क्षेत्रो में निकाली जायेगी। आज सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम लल्लू बैस नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के अगुवाई में विकास यात्रा नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 31 तिलक वार्ड 32 नेहरू वार्ड 33 मौलाना वार्ड 34 एकता वार्ड तथा 35 सूर्य वार्ड में पहुची। विकास यात्रा के दौरान विधायक एवं निगम अध्यक्ष के द्वारा वार्ड क्रमांक 31 में 22 लाख 32 हजार की लागत से निर्मित होने वाली संजीवनी क्लीनिक का विधिवत भूमिपूजन किया गया वही 10 लाख 17 हजार से निर्मित शासकीय उचित मूल्य दुकान का विधिवत लोकापर्ण किया गया।
singrauli news इस दौरान विधायक श्री बैस के द्वारा लक्ष्मी स्वारूपा लाडली लक्ष्मी बेटी का खीर खिलाकर उसका अन्न प्रासन किया गया। विकास यात्रा के दौरान विधायक एवं निगम अध्यक्ष के द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित कराया गया। विधायक एवं निगम के अध्यक्ष के द्वारा विकास यात्रा में शामिल आम लोगो से संवाद कर उनकी समस्याओ का निराकरण कराया गया साथ ही ऐसे हितग्राही जो अभी तक शासन की योजनाओ से बंचित है उनको चिन्हित पात्रता अनुसार लाभ प्रदान करने हेतु उपस्थित अधिकारियो निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये विधायक श्री बैस ने कहा कि जन सेवा को ध्येय मानकर यह विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित कराना है विकास यात्रा के दौरान भी जनसेवा का ही कार्य किया जा रहा है। यह विकास यात्रा मेरे लिए जीवन दर्शन के समान है। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। singrauli news
जनहितैषी योजनाओं से कोई भी पात्र वंचित नहीं रहे इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम और शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास यात्रा निकाली जा रही है।इस अवसर प्राधिकारण के पूर्व अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी बीरेन्द्र मिश्रा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता नगर निगम आयुक्त पवन कुमार कुमार सिंह पार्षद भारतेन्दु पाण्डेय नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय सहित जन प्रतिनिधि गण आम नगारिक उपस्थित रहे।singrauli news