Singrauli News : सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मो.यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें आत्म रक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों व कानून के बारे में सजग करने तथा महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम- जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण आयोजति किया गया। आज दिनांक को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयं सिद्धा का आयोजन किया गया।
Singrauli News : कार्यक्रम में कार्यालय महिला सुरक्षा शाखा से सहायक उपनिरीक्षक अशोक सिंह तोमर, आशीष बागरी, विद्यालय प्राचार्य रामभुवन द्विवेदी, सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह एवं उनकी टीम उपस्थित रहे। गणेश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित लगभग 700 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। आत्मरक्षा प्रशिक्षण उसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है, जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित हो रही हैं।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को सबसे अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाएगा। आत्मरक्षा एक जवाबी ही उपाय है, जिसमें नुकसान से स्वयं के स्वास्थ्य और कल्याण की रक्षा करना शामिल है। प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को यह सिखाने में काफी मदद करता है कि उन क्षेत्रों और स्थितियों से कैसे बचा जाए जो अधिक खतरनाक हैं। सेल्फ डिफेंस यानी आत्मरक्षा के कुछ तरीके जिसमें किसी हमले की हालत में बैठे अटैकर की आंखों में उंगलियों से वार करें, हथेली का कप बना कर कानों पर मारे या घुटनों पर किक करें।Singrauli News :
विद्यालय की छात्राओं ने काफी रुचि लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी बातों को भी सामने रखा। साथ ही उपस्थित छात्राओं को कार्यालय महिला सुरक्षा शाखा मैं पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष द्वारा ऑपरेशन एहसास के संबंध में बताया गया एवं गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला सिंगरौली के विभिन्न विद्यालयों में टीम द्वारा जाकर क्रियान्वित कराया जा रहा है। हमारी बहन बेटियां जो स्वयं सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए बाहर नहीं जा सकती हैं, उनके लिए यह अत्यंत उपयोगी है।Singrauli News :
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट