|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News: नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर हल्लाबोल, भाजपा-कांग्रेस पार्षद करेंगे धरना प्रदर्शन 

Singrauli News सिंगरौली। आज नगर निगम के भाजपा और कांग्रेस पार्षद नगर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। भाजपा और कांग्रेस पार्षद नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक हो गए हैं। और साथ मिलकर गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करेंगे। 

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार भले ही है लेकिन नगर सरकार आप पार्टी चला रही है। पार्षदों ने आप पार्टी की महापौर, कमिश्नर डीके शर्मा सहित अफसरो पर  भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी और संविदाकार मिलकर गुणवत्ता विहीन काम कर रहे हैं। काम की गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा जाता है तो वह पार्षदों का अपमान करने में भी पीछे नहीं रहते। हर बार अधिकारियों और संविदा कारों से पार्षद अपमानित हो रहे हैं। Singrauli News

गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्यों की शिकायत के बाद भी संविदाकारों पर अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते। जिस वजह से विवस होकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद एक हो गए हैं और नगर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। वहीं चर्चा है कि निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा के कई पार्षद दूरी बना रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा के एक दर्जन पार्षद इस प्रदर्शन में नहीं पहुंचेंगे। Singrauli News

भाजपा के कई पार्षद धरना प्रदर्शन के खिलाफ 
बता दे कि भले ही भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद एक साथ नजर आ रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा के आधा दर्जन पार्षद इस धरना प्रदर्शन में सौं फीसदी नहीं आएंगे। चर्चा यह है कि नगर निगम कमिश्नर भाजपा के ऊंची पहुंच वाले पार्षदों की हर बात मानते हैं। उनके वार्डो में एक लाख वाले कोटेशन के काम खूब कराए गए हैं।

कोटेशन के काम में खेल कहने को तो इमरजेंसी या बेहद जरूरी काम को ही कोटेशन के द्वारा कराया जाता है लेकिन नगर निगम में जिन कामों को 5 से 10 हजार रुपए में किया जा सकता है उन कामों के लिए अधिकारी एक लाख का कोटेशन बनाकर पार्षदों और ठेकेदार के साथ मिलकर सरकारी पैसे का बंदरबांट करते हैं। Singrauli News

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार