|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

तस्कर के कब्जे से मोटर साइकिल सहित 5 किलो गांजा जप्त,जियावन पुलिस की कार्रवाई

सिंगरौली 15 जनवरी। जियावन पुलिस ने ईटार गांव में दबिश देते हुये एक आरोपी युवक के कब्जे से पॉच किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुये मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया । यह कार्रवाई टीआई राजेन्द्र पाठक व उनकी टीम ने एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में किया है।

जानकारी के अनुसार मुखबिरो के जरिये टीआई को सूचना मिली कि समदा गांव निवासी एक तस्कर भारी मात्रा में मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने आ रहा है। टीआई ने पुलिस टीम गठित कर रवाना किया और ग्राम ईटार में घेराबन्दी कर आरोपी सुरेश कुमार कुशवाहा पिता रामलला कुशवाहा उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 5 किलो गांजा जिसकी बाजार में कीमत 1 लाख रूपये व प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त करते हुये आरोपी को गिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

उक्त कार्रवाई में टीआई राजेन्द्र पाठक, एएसआई तेजबहादुर सिंह, जेपी वर्मा, प्रआर गुलाब सिंह, आर बृजेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह की भूमिका सराहनीय रही है।

वही इधर विंध्यनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार की है। आरोपी के कब्जे से 6 सीसी कोडिन युक्त सीरप बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुखबिरों के सूचना के आधार पर संदेही करण साकेत पिता लालबाबु साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर नम्बर 4 के कब्जे से 6 सीसी प्रतिबंधित कोडिन युक्त सीरप जप्त कर कार्रवाई की गई है। आरोपी पर पहले से एक दर्जन विभिन्न मामले के अपराध पंजीबद्ध हैं।

उक्त कार्रवाई में टीआई अर्चना द्विवेदी, एएसआई रमेश प्रजापति, संतोष साकेत, प्रआर मुनेन्द्र राणा, संदीप सिंह, नितिन गौतम, रमागोविन्द तिवारी, आर प्रताप कुमार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार