Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    Madhya Pradesh

    कलेक्टर बैनल की मेगा पहल: ‘युवा संगम रोजगार मेला’ में 1215 जॉब्स, अडानी-अंबानी सहित 30 कंपनियों में मिलेगी नौकरी

    By Pro VindhyaNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read

    सिंगरौली। जिले के बेरोजगार युवा-युवतियों को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सिंगरौली द्वारा ‘युवा संगम रोजगार मेला 2’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में यह मेला आगामी 2 दिसम्बर को राजमाता चुन्नकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित होगा। कलेक्टर बैनल ने निर्देश दिए हैं कि इस रोजगार मेले को जिले के युवाओं के लिए अधिकतम उपयोगी और लाभदायक बनाया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार का अवसर मिल सके।

    इस मेले में 30 से अधिक नामी औद्योगिक कंपनियाँ शामिल हो रही हैं, जो कुल 1215 वैकेंसियों पर भर्ती करेंगी। भाग लेने वाली कंपनियों में महान इनर्जेन लिमिटेड बंधौरा, रिलायंस पावर लिमिटेड सासन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड बरगवां, जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर स्टेशन, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड अमिलिया नॉर्थ कोल माइंस, एपीएमडीसी, एनसीएल, एनटीपीसी सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल हैं। यह कंपनियाँ तकनीकी, गैर-तकनीकी, तकनीशियन, हेल्पर, अप्रेंटिसशिप सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।

    कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा कि जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने रोजगार मेले की तैयारियों का स्वयं निरीक्षण कर सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को सूचना या प्रक्रिया के अभाव में कठिनाई न हो।

    रोजगार मेला सुबह निर्धारित समय पर शुरू होगा और अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र और बायोडाटा साथ लाने की अपील की गई है। जिला प्रशासन का मानना है कि यह रोजगार मेला सिंगरौली में रोजगार के नए द्वार खोलने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर

    December 9, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.