|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटी

सिंगरौली। जिला अस्पताल बैढ़न में पदस्थ दो चिकित्सकों की कारें गुरुवार को एक्सिस बैंक के पास अचानक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। कारों में बच्चों समेत सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर महेंद्र पटेल अपनी बलेनो कार से बैढ़न की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सिस बैंक के समीप निवासरत डॉक्टर बालेंदु साह अपने वाहन को घर से निकालकर मुख्य सड़क की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के चालकों का ध्यान एक-दूसरे के वाहन की ओर नहीं गया और देखते ही देखते दोनों कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि डॉक्टर महेंद्र पटेल की बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पलटी कार को सीधा कराया और सड़क किनारे किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। बताया जा रहा है कि दोनों कारों में बच्चों सहित सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।

फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। एक्सिस बैंक के समीप हुए इस हादसे ने सड़क पर वाहन निकालते समय सावधानी और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार