Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    Madhya Pradesh

    Singrauli News : कुएं में मिली महिला की लाश, बेटी ने पिता–चाची पर लगाया हत्या और अवैध संबंध का आरोप

    By Pro VindhyaDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read

    Singrauli News : सिंगरौली। बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत सासन हनुमान मंदिर इलाके में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव कुएं में तैरता मिला। मृतका की पहचान राजकुमारी शाह (35) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    इस मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब मृतका की बेटी पूजा शाह ने अपनी मां की मौत को हादसा या आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया। पूजा ने अपने पिता भूपेश शाह, चाची सुरसती शाह और दादी कलावती शाह पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और चाची के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहे थे, जिसके कारण घर में लगातार विवाद होते थे। मृतका और आरोपियों के बीच झगड़े की शिकायतें पहले भी पुलिस चौकी में दर्ज हो चुकी हैं। Singrauli News

    पूजा का आरोप है कि पारिवारिक तनाव और अवैध संबंधों की वजह से उसकी मां की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने बताया कि महिला के कुएं में गिरने से मौत की सूचना सुबह मिली थी। मौके की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी। Singrauli News

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पिता–चाची के कथित अवैध संबंध तथा पारिवारिक विवाद सहित सभी तथ्यों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा

    January 13, 2026

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो

    January 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.