|
Breaking News
रैक लूट का मास्टरमाइंड कौन ? नायडू पर संगठित गिरोह चलाने के आरोप तेजSidhi News : लोकायुक्त की कार्रवाई,मुआवजा जारी करने के बदले रिश्वत लेते भूपेंद्र पांडे रंगे हाथ गिरफ्तारKatni news : बहाली के बदले 50 हजार का मोबाइल मांगने वाले सत्येंद्र सोनी गिरफ्तार, हड़कंप मचाMP News : शादी के बहाने बैंक अकाउंट पर हमला, मंत्री के पति से APK फाइल से ठगी की कोशिशCM Mohan Yadav ध्यान दें,पीड़ित की पहली शिकायत को नजरअंदाज कर पुलिस ने किसके दबाव में बदली कहानी?नेवारी में डेढ़ वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत से हड़कंप, नरबलि की आशंका !वन विभाग का आरोप, पुलिस सहयोग नहीं, माफिया रिवॉल्वर दिखाकर थाने से ले गए टिपर, 20 घंटे बाद मामला दर्जविदेशी पहलवानों से सजेगा सिंगरौली का दंगल,28 फरवरी- 1 मार्च को महा मुकाबला, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान की भिड़ंत के लिए तैयार रामलीला मैदानरैक लूट का मास्टरमाइंड कौन ? नायडू पर संगठित गिरोह चलाने के आरोप तेजSidhi News : लोकायुक्त की कार्रवाई,मुआवजा जारी करने के बदले रिश्वत लेते भूपेंद्र पांडे रंगे हाथ गिरफ्तारKatni news : बहाली के बदले 50 हजार का मोबाइल मांगने वाले सत्येंद्र सोनी गिरफ्तार, हड़कंप मचाMP News : शादी के बहाने बैंक अकाउंट पर हमला, मंत्री के पति से APK फाइल से ठगी की कोशिशCM Mohan Yadav ध्यान दें,पीड़ित की पहली शिकायत को नजरअंदाज कर पुलिस ने किसके दबाव में बदली कहानी?नेवारी में डेढ़ वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत से हड़कंप, नरबलि की आशंका !वन विभाग का आरोप, पुलिस सहयोग नहीं, माफिया रिवॉल्वर दिखाकर थाने से ले गए टिपर, 20 घंटे बाद मामला दर्जविदेशी पहलवानों से सजेगा सिंगरौली का दंगल,28 फरवरी- 1 मार्च को महा मुकाबला, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान की भिड़ंत के लिए तैयार रामलीला मैदान

“हिंदू धर्म छोड़ो”—कक्षा में लगे आरोप, शिक्षक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्रों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम करेला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भूगोल शिक्षक दशरथ साकेत पर आरोप है कि वह कक्षा के दौरान छात्रों को हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने के लिए लगातार प्रेरित करते थे। मामला तब गंभीर हुआ जब एक छात्र ने इसका लिखित शिकायत पत्र जिला प्रशासन व पुलिस को सौंपा।

फरियादी 17 वर्षीय छात्र वीरेंद्र कुमार बैस ने पुलिस को बताया कि शिक्षक दशरथ साकेत बीते कई दिनों से पढ़ाई के दौरान धार्मिक प्रचार कर रहे थे। छात्र का कहना है कि 26 नवंबर को क्लास में पढ़ाते समय शिक्षक ने फिर से सभी बच्चों को हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने की सलाह दी। जब छात्रों ने आपत्ति जताई तो शिक्षक ने गालियां दीं और धार्मिक प्रतीकों को भी जबरन हटाया।

वीरेंद्र ने बताया कि आरोपित शिक्षक ने उसके हाथ में बंधे रक्षा सूत्र को उतरवा दिया, गले में पहने हुए शंकर भगवान की छोटी मूर्ति को तोड़कर फेंक दिया और माथे पर लगा चंदन भी मिटा दिया। इससे छात्र की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत, एसपी मनीष खत्री व एसडीओपी गौरव पांडेय के निर्देश पर थाना मोरवा प्रभारी इंस्पेक्टर यू.पी. सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 196(1)(ख), 296(बी) और 299 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केपी सिंह बघेल, रुद्र प्रताप सिंह, सउनि सुनील दुबे, पिन्टू राय और आरक्षक आकाश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मामले ने शिक्षा व्यवस्था में धार्मिक हस्तक्षेप को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें