|
Breaking News
सांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौली

TI ने दिखाई मानवता, घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल, नहीं हो सकती थी कोई अनहोनी, चारों तरफ हो रही तारीफ

सिंगरौली। पुलिसकर्मी केवल कानून व्यवस्था का जिम्मा ही नहीं संभालते, जरूरत पड़ने पर वह सामाजिक कार्यों सहित आमजन की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते. जिले के माड़ा से थाना प्रभारी की दरियादिली का ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसकी चारों तरफ वाहवाही हो रही है.

दरअसल मामला शुक्रवार शाम सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के असनी चौराहे का है, जहां करीब शाम 5:15 बजे मोटरसाइकिल और पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। पिकअप चालक जहां दुर्घटना के बाद फरार हो गया, वहीं मोटरसाइकिल सवार शिवप्रसाद साकेत पिता सरजू साकेत उम्र 47 वर्ष निवासी सखौहा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके सर पर गंभीर चोटें लगी थी। TI

उस समय जहां कोई घायल की मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा था तो वही थाना प्रभारी को घटना की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे बिना किसी का इंतजार किए घायल को अस्पताल पहुंचाया। मौजूद लोगों ने बताया कि घायल को थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने घायल को न केवल गाड़ी में ले जाने में मदद की बल्कि अस्पताल में वहां से स्ट्रेचर तक ले जाने में मदद की। TI

बताया जाता है कि वह माड़ा से अपने आवास ग्राम असनी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 108 की मदद से एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही माड़ा थाने को भी दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने घायल व्यक्ति को मृत मान बैठा। इसी बीच तत्परता दिखाते हुए माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा स्वयं घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने लोगों की बातों को दरकिनार करते हुए एंबुलेंस का इंतजार करने की बजाय खुद के वाहन में घायल को डाला और बिना समय गवाए खुटार अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने बताया कि घायल व्यक्ति की सांसे चल रही है और उसे सही समय अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि यदि जरा सी भी और देर होती तो घायल को बचाना मुश्किल होता। फिलहाल शिवप्रसाद साकेत का इलाज जारी है। और लोग इस तत्परता के लिए निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा की तारीफ कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें