|
Breaking News
एनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटी

IAS अधिकारी अवि प्रसाद की तीसरी शादी पर मचा सियासी-प्रशासनिक हलचल – कमिश्नर सविता प्रधान का बिना नाम लिए तीखा हमला!

अवि प्रसाद की तीसरी शादी को लेकर प्रशासनिक और सियासी हलकों में जबरदस्त हलचल मच गई है। इस पूरे प्रकरण पर सिंगरौली की कमिश्नर सविता प्रधान ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी कर बहस को और हवा दे दी है। उनकी पोस्ट को व्यापक रूप से इसी विवाह विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

बताया जा रहा है कि दो पूर्व आईएएस पत्नियों से अलगाव के बाद अवि प्रसाद ने मंत्रालय में पदस्थ आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया है। यह विवाह सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। वहीं कमिश्नर की पोस्ट ने मामले को निजी दायरे से निकालकर सार्वजनिक विमर्श का विषय बना दिया है।

सविता प्रधान ने अपने फेसबुक पेज में अपनी टिप्पणी में भावनात्मक परिपक्वता, संबंधों में जिम्मेदारी और शिक्षित समाज की विडंबनाओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने इशारों में कहा कि उच्च शिक्षा, प्रतिष्ठा और पद होने के बावजूद भावनात्मक निर्णयों में चूक गंभीर परिणाम देती है। उनकी यह टिप्पणी सीधे किसी नाम का उल्लेख किए बिना भी प्रशासनिक वर्ग में गूंजती रही।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक गलियारों में इस विवाह को लेकर चर्चा केवल निजी निर्णय तक सीमित नहीं रही, बल्कि नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं पर सवाल खड़े कर रही है। कई लोगों का मानना है कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्तियों के निजी निर्णय भी समाज में संदेश देते हैं, इसलिए उनकी जवाबदेही अधिक होती है।

फिलहाल यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह विवाह अब निजी नहीं रहा- बल्कि सार्वजनिक बहस का विषय बन चुका है।

पूर्व की दोनों पत्नियां आज हैं कलेक्टर

उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवि प्रसाद 2014 बैच के अधिकारी हैं। उनका पहला विवाह मध्य प्रदेश संवर्ग की ही आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुआ, लेकिन रिश्ता ज़्यादा समय तक नहीं चला और सहमति से अलग हो गया। रिजु वर्तमान में शाजापुर कलेक्टर हैं।

दूसरा विवाह भी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से हुआ जो आंध्रप्रदेश संवर्ग से थीं। चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। मिशा अभी रतलाम कलेक्टर हैं। तीसरा विवाह 2017 बैच की आइएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से हुआ, जो मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। दोनो का विवाह 11 फरवरी को हुआ।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार