|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

4 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी साथ शादी कराने पति ने कोतवाली में दिया तहरीर 

पति बोला- बच्चों की मां मारपीट करती है; हमें उससे जान का हैं खतरा, 15 साल पहले हुई थी शादी

सिंगरौली : कोतवाली क्षेत्र में रह रहें चार बच्चों की मां को इश्क का बुखार चढ़ा है। वह खुलेआम अपने प्रेमी से मुलाकात करती है और पति के मना करने पर उसको और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देती है। पति अपने पत्नी के अफेयर से इस कदर परेशान हो गया कि कोतवाली पहुंच पत्नी की प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगाने लगा। पति ने कहा कि पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दिया जाय ताकि उसकी और उसके बच्चों की जान बच सके। इसके लिए थाने में बकायदा तहरीर भी दिया है।

पीड़ित पति ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा- पत्नी का उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजेश कुमार वर्मा से अवैध संबंध है। मेरे ड्यूटी पर जाने के बाद राजेश घर आ जाता है। मैंने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आयें दिन मिलते हैं। मेरे विरोध करने पर दोनों मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हैं। साथ ही कहते हैं कि आम दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और साथ में रहेंगे। दोनों अलग होने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में मेरी और बच्चों के जान को भी खतरा है। मेरी गुहार है कि दोनों की शादी करवा दी जाए।

15 साल पहले हुई थी शादी, 16 साल का हैं बड़ा बेटा

बेचारे पति ने बताया मेरी शादी साल 2008 में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई थी। एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र 16 साल, उससे छोटी बेटी 14 जबकि 11-11 साल की दो जुड़वां बेटियां हैं। 15 साल की गृहस्थी उजड़ गई। मेहनत मजदूरी कर पत्नी को खुश रखने का प्रयास कर रहा था। पति ने कहा कि करीब 10 साल पहले काम करने के लिए पत्नी को लेकर बैढ़न आ गया। यहां निजी पावर प्लांट में नौकरी करने लगा। करीब 4 साल पहले पत्नी के राजेश से संबंधों के बारे में जानकारी लगी । मैंने उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी। मैंने खुलकर पत्नी की हरकतों का विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो जाती। मुझे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देती।

बेटे ने फोन कर बताया कि राजेश मम्मी के साथ सोया था

पीड़ित पति ने पहले भी दो-तीन बार आवेदन दे चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वह पत्नी की हरकतों के बारे में ससुराल में बताया लेकिन वो लोग भी बोलते हैं कि उसको जो करना है, करे। हमें कोई लेना देना नहीं है। पीड़ित पति ने बताया कि गुरुवार को भी राजेश पत्नी से मिलने सिंगरौली आ पहुंचा। बेटे ने आपत्ति जताई तो उसके साथ राजेश ने मारपीट की। फिर पत्नी और राजेश घर से निकल गए। बेटे ने दोनों को गनियारी की ओर जाते हुए देखा। फिर मुझे फोन किया। मैं तुरंत घर पहुंचा। बेटे को साथ लिया। थोड़ा आगे जाने पर पत्नी राजेश के साथ मिली। उनको रोका तो मारपीट करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया है।

इनका कहना है 

पति ने थाने में आवेदन दिया है। पत्नी और प्रेमी दोनों ही बालिग हैं, इसलिए जांच के बाद जो भी विधि संगत कार्यवाही होगी वह की जाएगी।

अशोक सिंह परिहार कोतवाली प्रभारी बैढ़न 

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें