|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

MP News : सचिव का भूत पंचायत में देगा ड्यूटी!

MP News सिंगरौली: जिला पंचायत अक्सर सुर्खियों में रहता है. अब जिला पंचायत विभाग ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके कारण अधिकारियों की फजीहत हो रही है. दरअसल, यहां एक मृत पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाने का फरमान जारी कर दिया गया है.

जिला पंचायत का यह पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में पत्र क्रमांक सहित 21 अप्रैल 2025 को जारी हुआ है। यह अजब कारनामा करने के बाद अधिकारी मीडिया के सवालों से बच रहे हैं। वही चर्चा है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों का यह गैर जिम्मेदाराना काम हैं। वरना मृत कर्मचारियों की ड्यूटी कैसे लग जाती। MP News

जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत विभाग 23 अप्रैल से 14 मई 2025 तक जिले में दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र के सहयोग से ग्राम पंचायतों में मेडिकल बोर्ड और मूल्यांकन-परीक्षण शिविर होने वाले हैं। लेकिन इस आयोजन में जिला पंचायत ने जोबगढ़ पंचायत के मृत पंचायत सचिव ललनराम का नाम ड्यूटी लिस्ट में डाल जारी कर दिया। इसके लिए विभिन्न ग्राम पंचायत के छः सचिवों का नाम भी है। MP News

अब सवाल ये है कि क्या ये कोई टाइपिंग गलती है या फिर सिंगरौली में भूत-प्रेत की ड्यूटी भी लगने लगी है? पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल पत्र के संबंध में जब अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग सीईओ अनुराग मोदी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वायरल पत्र विभाग का ही है या फेंक पत्र है। इसकी पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता। MP News

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार