Seema Haider : पाकिस्तान के कराची से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। सीमा खुद को अब सीमा सचिन या फिर ठकुराइन बताने लगी है। बता दें सीमा ने 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। वह तिरंगे की कलर की साड़ी और चुन्नी लिए नजर आई। इसी बीच अब उसका आजादी स्पेशल वाला डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है। खुद को हिंदू और सचिन मीणा की पत्नी कहने वाली सीमा हैदर राष्ट्रपति के सामने भारतीय नागरिकता के लिए अर्जी भी दायर कर चुकी है।
Seema Haider : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने 15 अगस्त पर भारत की आजादी का जश्न मनाया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा तिरेंगे वाली साड़ी पहन छत पर झंडा लगाया। माथे पर जय माता दी की चुन्नी और हाथ में तिरंगा पड़े नजराई। इसके अलावा देश ‘रंगील-रंगीला’ गाने पर डांस भी किया। सीमा ने एक तिरंगा शरीर पर ओढ़ा और दूसरा हाथ में लेकर फहराती दिखी। सीमा का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। सीमा हैदर 15 अगस्त के 1 दिन पहले अपने बच्चों के साथ मिलकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर सबको चौंका दिया। लोग सीमा के वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।
सीमा की खुशी देखते ही बन रही थी
सीमा ने अपने बच्चों को भी हिन्दुस्तान की आजादी वाले त्योहार पर खूब तैयार किया। उनके हाथ में भी झंडा देकर वीडियो बनाया। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि आज वह अपने घर पर तिरंगा लगाया है और वह अब पूरी तरह से हिंदुस्तान की हो गई है। सीमा ने
पीएम मोदी की ओर से की गई अपील ‘हर घर तिरंगा’ मुंहिम के तहत सचिन मीणा के रबूपुरा स्थित घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उस दौरान सीमा की खुशी देखते ही बन रही थी। सीमा ने कहा कि यदि मौका मिला तो वह गदर- 2 फिल्म देखने भी जाएगी। सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की जय भी लगाई। कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तान से सीमा को मिली आजादी की खुशी बताया तो कुछ ने कहा कि वह बचाव के लिए हिन्दुस्तान के प्रति प्रेम जाहिर कर रही है ताकि उसे भारत की नागरिकता मिल सकें।
बता दें कि सीमा हैदर के खिलाफ अभी भी कई जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। अभी भी सीमा हैदर को घर से बाहर निकालने की अनुमति नहीं है। सीमा हैदर पर अवैध तरीके से भारत सीमा में घुसने जबकि सचिन मीणा पर अवैध प्रवासी को शरण देने के तहत मामला दर्ज किया गया था इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था हालांकि जमानत पर उन्हें कोर्ट ने छोड़ दिया था सचिन मीना और सीमा हैदर 2019 में पब खेल के दौरान एक दूसरे से मिले थे और फिर एक दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। Seema Haider
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट