|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

गोदवाली कोयला मिक्सिंग के मामले में खनिज अमला की चुप्पी, माफियाओं को कौन दें रहा संरक्षण

बरगवां 10 अगस्त। बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली में पिछले सोमवार को कोलयार्ड में मिक्सिंग कोयले की जांच करने संयुक्त टीम पहुुंची थी, लेकिन एक सप्ताह के बीच खनिज विभाग ने क्या कार्रवाई की है, इस पर रहस्य बरकरार है। वही खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही हैं। जिसको लेकर दिनों दिन खनिज अधिकारी सवालों के कटघर्रे में घिरते जा रहे हैं। वहीं चर्चा है कि आखिर कोयला माफियाओं को कौन संरक्षण दें रहा हैं।

गौरतलब है कि कोलयार्ड गोंदवाली में कोयला मिक्सिंग की शिकायतें मिल रही थी और सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के सख्त निर्देश के बाद खनिज, राजस्व एवं पुलिस की नींद टूटी। पिछले सप्ताह संयुक्त टीम कोलयार्ड पहुंच कोयले का सेम्पल तो ले लिया है, लेकिन छापामार कार्रवाई के करीब छ: दिनों बाद क्या कार्रवाई की गई, इसका जवाब खनिज विभाग नही दे रहा है। जबकि बरगवां पुलिस संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई भी की है। परंतु कोयला मिक्सिंग के मामलेे में खनिज विभाग की चुप्पी पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

गोदवाली कोलयार्ड के कोयला मिक्सिंग में एक जनप्रतिनिधि का नाम सामने आ रहा है। चर्चा है कि पिछले दिनों कोयले में मिलने के लिए ले जा रहे भस्सी की जो गाड़ी ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई थी। वह जनप्रतिनिधि से जुड़े लोगों की थी। वहीं कोलयार्ड में महाकाल, मॉ काली, अघोर सहित अन्य कोल कारोबारियों के मिक्सिंग में संलिप्तता होने की काफी चर्चाएं हैं। उक्त आरोपों में कितना दम है, यह तो निष्पक्ष जांच के बाद ही सही पता चल पायेगा, लेकिन कोल कारोबारी खनिज अमले पर दबाव बनाने में तरह-तरह के हत्थकण्डा अपना रहे हैं और अभी तक वे सफल होते दिख रहे हैं।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार