ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम का पहला अक्षर बेहद खास होता है। क्योंकि इसका असर हमारे पूरे जीवन पर देखने को मिलता है। यही कारण है कि कई लोग बड़े होकर भी अपना नाम बदलते हुए नजर आते हैं। यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जानेंगे ,यदि लड़की का नाम उन्हीं अक्षरों से शुरू होता है तो उन लड़कियों को बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है और जिनके नाम भाग्य के धनी माने जाते हैं। उन्हें जीवन की सारी खुशियां और सभी प्रकार के सुख सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में उनके शुभ कदम पड़ते हैं, वहां धन और समृद्धि आती है और वहां लक्ष्मी जी का वास होता है। जानिए कौन हैं ये लड़कियां।
D अक्षर से शुरू होने वाले नाम जिन लड़कियों का यह पहला अक्षर D होता है उन पर मां लक्ष्मी और महाराज कुबेर की विशेष कृपा होती है। ये दिल के शुद्ध होते हैं और यह हर बात को सत्य एवं स्पष्ट रूप से बोलना पसंद करती हैं। वे जो कुछ भी करती हैं उसमें उन्हें सफलता मिलती है। उन्हें जीवन में किन्ही संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ता है। वह अपने पति से बहुत प्यार करती है। यह अपने परिवार में एकता और प्रेम बनाए रखने में सक्षम होती हैं । उनके शुभ कदम जहां भी पड़ते हैं, खुशियां आती हैं।
L अक्षर से शुरू होने वाले नाम
जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, वे दिल की पवित्र और बुद्धिमान मानी जाती हैं। इनका दिल काफी बड़ा होता है। वह किसी को उदास नहीं देख सकती क्योंकि इनका स्वभाव बहुत ही कोमल होता है। ये सभी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखती हैं। वे अपने आस-पास एक सुखद वातावरण बनाए रखती हैं। और यह हमेशा खुश रहने वाली लड़कियां होती है। उन्हें धन की कभी कमी नहीं होती। क्योंकि माता लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा होती है। वह अपने पति और ससुराल वालों के लिए भी बहुत सौभाग्यशाली मानी जाती हैं।
M अक्षर से शुरू होने वाले नाम
जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर यह होता है, वे भाग्यशाली मानी जाती हैं। जो मन में आता है वो कह देते हैं। क्योंकि यह दिल की बहुत ही साफ होती है। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। वे मेहनती होती हैं और कड़ी मेहनत करके जीवन में जो चाहें हासिल कर लेती हैं। ये एक अच्छे लव पार्टनर साबित होती हैं क्योंकि अपने पति के अच्छे एवं बुरे दोनों ही वक्त पर अपने पति का साथ देती हैं। ये उनके पति के भाग्य को रोशन करने के लिए शुभ मानी जाती हैं।
P अक्षर से शुरू होने वाले नाम
जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, वे भी बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। वह अपने परिवार से बहुत प्यार करती है अपने परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। उन्हें धन की कभी कमी नहीं होती क्योंकि मां की इन नाम की लड़कियों पर विशेष कृपा होती है। वह जिस व्यक्ति से शादी करती है उसका भाग्य अच्छा होता है।