हमारे आसपास कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिन पर कई बार भरोसा नहीं किया जा सकता लेकिन ज्यादातर खबरें ऐसी भी आती है जिससे स्थिति शर्मसार हो जाती हैं ऐसी खबरों को देखकर किसी का भी शर्म से सिर झुक जाता है ऐसा ही कुछ हुआ है यूपी के कानपुर के महोबा जिले में जहां शादी से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने एक अजीबोगरीब शर्त रख दी। शादी के मंडप में बैठने से पहले दुल्हन को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब लड़के के परिवार के सामने दुल्हन को अपने कपडे उतारने पड़े।
कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह जाना चाहते हैं पाकिस्तान,जानिए क्यों
असल में शादी से पहले दूल्हा अफवाह का शिकार हो गया और उसे किसी ने बता दिया कि दुल्हन को चर्म रोग यानी की सफेद दाग हैं। सच्चाई का पता लगाने के लिए लड़के ने कपड़े उतरवाकर सच्चाई जाने की मांग की । खबरों के मुताबिक जय हिंद नाम का एक लड़का तेजा नामक लड़की से शादी करने वाला था लेकिन जब उसे किसी ने बताया कि दुल्हन के शरीर पर सफेद दाग है तो उसने शादी से इंकार कर दिया। वह वास्तविक स्थित जानने के बाद ही शादी करने को राजी था।
महोबा की रहने वाली लड़की की शादी हो रही थी। दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठने वाले ही थे कि तभी लड़के वालो को यह पता चला की लड़की को चर्मरोग यानी शरीर पर सफ़ेद दाग है। इस बात को सुनकर लड़के वालो ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
मामले के तूल पकड़ लेने के बाद लड़की के पिता थाने पहुंच गए यह तय किया गया था कि शादी हो जाएगी लेकिन पूरा सच जानने के बाद इस फैसले के बाद लड़की को पुलिस स्टेशन से कमरे में ले जाया गया और लड़के के महिला रिश्तेदारों के सामने कपड़े उतरवाए गए जहाँ ये अफवाह झूठी साबित हुई तो लड़के ने पूरे रस्मो रिवाज के साथ दुल्हन से शादी की और उसके परिवार से माफी भी मांगी।
शिवराज ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा,5 लाख किसानों के खाते में पहुंचा 100 करोड़ों रुपए
SIDHI के शिक्षक बच्चों का बिगाड़ रहे भविष्य,नकल कराते पकड़ाए तो कलेक्टर ने बंद की 1-1 वेतन वृद्धि