|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया

सिंगरौली। जिले में स्कूली छात्रों के बीच बढ़ती हिंसा अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। कानून, अनुशासन और शिक्षा- तीनों की धज्जियाँ उड़ाती एक और शर्मनाक घटना निवास चौकी क्षेत्र से सामने आई है, जहां गाली-गलौज की शिकायत करना एक छात्र को इतना महंगा पड़ा कि उसे सरेआम सड़क किनारे पटककर बेल्ट, लात और घूंसे से बेरहमी से पीटा गया। हैरानी की बात यह है कि यह घटना उस समय सामने आई है, जब महज तीन दिन पहले कॉन्वेंट चौराहे पर दसवीं के छात्र के साथ हुई सामूहिक मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था।

पीड़ित छात्र 12वीं में पढ़ने वाला ज्ञानेश विश्वकर्मा है। 26 जनवरी को कुछ सहपाठियों द्वारा गाली-गलौज से परेशान होकर उसने साहस दिखाते हुए स्कूल प्राचार्य से शिकायत की। प्राचार्य द्वारा तीनों छात्रों को फटकार लगाई गई, लेकिन यही शिकायत ज्ञानेश के लिए अपराध बन गई। फटकार से तिलमिलाए आरोपियों ने बदले की आग में जलते हुए मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उसे अकेला पाकर रोक लिया।

सड़क किनारे घसीटकर जमीन पर पटका गया, फिर बेल्ट से पीटा गया, लात-घूंसे बरसाए गए और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह दृश्य किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही जिले में सनसनी फैल गई। सवाल उठने लगे कि आखिर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इतनी हिंसक कैसे हो रहे हैं? क्या शिक्षा के मंदिर अब गुंडागर्दी के अड्डे बनते जा रहे हैं?

निवास चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जांच की जा रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और शिक्षा विभाग आखिर कब कुंभकर्णी नींद से जागेगा। कॉन्वेंट चौराहा कांड के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई या निगरानी व्यवस्था नजर नहीं आई। नतीजा, एक के बाद एक वीडियो, एक के बाद एक पीड़ित, और जिले की साख पर गहरा धब्बा। अगर अब भी सख्ती नहीं हुई, तो यह हिंसा कल किसी छात्र की ज़िंदगी को निगल भी सकती है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार