|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

Singrauli News : मेरा संविधान मेरा अभिमान को केंद्र बिंदु में रखकर भाजपा संविधान गौरव अभियान को मूर्त रूप देने में लगी

Singrauli News सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी की संविधान गौरव यात्रा अनवरत जारी है। 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान तथा संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को जन

Singrauli News सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी की संविधान गौरव यात्रा अनवरत जारी है। 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान तथा संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को जन जन तक पहुंचाने के लिये भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किये जा रहे‌ हैं।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व तथा जिलामंत्री विनोद चौबे की देख रेखा में विभिन्न प्रकार के संविधान जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा‌ है। जिले की तीनो विधानसभाओं तथा सिंगरौली, विंध्य नगर, जयंत , सरई, बैढ़न, रजनिया, रजमिलान, चितरंगी मंडलों में विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी, स्कूलों में निबंध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई तथा संविधान में बाबा साहब के योगदान तथा देश के‌ संघीय ढांचे में संविधान के महत्व संबंधित परिचर्चा सम्पन्न हुई। Singrauli News

स्कूलों में प्रश्नोत्तरी तथा निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों के बीच बाबा साहब तथा संविधान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास पार्टी द्वारा जारी है। अपने उद्बोधनों में जिलाध्यक्ष द्वारा संविधान के निर्माण से उसके लागू होने तक की चरणबद्ध जानकारी संगोष्ठियों तथा छात्रों के बीच दी। जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश के संविधान और उसके निर्माताओं के प्रति जो निष्ठा हमारी पार्टी की है वो किसी और में नहीं।

आज अपना राजनैतिक अस्तित्व संकट में देख कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां संविधान की प्रति लेकर‌ घूम रहे‌ हैं तथा संविधान की खोखली दलीलें पेश कर अपनी जमीन तलाशने में लगे हैं। विधायक राम निवास शाह ने कहा कि जिन बाबा साहब के नाम पर आज कांग्रेस अपनी राजनीति कर रही हैं उनके जीते जी नेहरू ने कभी उनको सम्मान नहीं दिया। उनको चुनाव हरवाया, संसद में नहीं पहुंचने दिया तथा उनके निर्वाण के बाद भी उनकी स्मृति में कुछ भी नहीं किया। Singrauli News

भारतीय जनता पार्टी समर्थित संयुक्त मोर्चा की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न मिला। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बाबा साहब से जुड़े स्थानों को भारतीय जनता पार्टी ने पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया तथा उनको राष्ट्र नायक के रूप में सम्मानित किया। बाबा साहब को पाठ्यक्रमों में जोड़कर उनके योगदान को आज की पीढ़ी को बताने का काम हमारी सरकारें कर रही हैं।  Singrauli News

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार