Singrauli News : सिंगरौली। सरई अंचल सुरसुराई घाट गोपद के किनारे इन दिनों चल रहे मेला ग्राम पंचायत झारा में ठेकेदार द्वारा तय दर से बीस गुना अधिक तक राशि वसूल किए जाने का आरोप व्यापारियों व झूला वालों ने लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है इस अवैध वसूली के चलते मेले में अपनी दुकान लगाने वाले व्यापारी परेशान हो रहे हैं।इस मकर संक्रांति में लगे मेलों में हजारों की संख्या में लोग आते हैं इन मेलों में कई दुकानें लगती हैं और लोग जमकर खरीदी करते हैं।
वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत झारा मेला वाली जगह लगभग 3 एकड़ शासकीय भूमि गोपद के किनारे 4 लाख 91हजार का टेंडर हुआ था जिसमें ग्राम पंचायत के खाते में राशि जमा की गई है। इतने बड़े मेले के आयोजन में ग्राम पंचायत व ठेकेदार द्वारा कहीं कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मेले में हजारों लोग दूर-दराज से आते हैं पूरे मेले में कहीं शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है न हीं मेले में किसी प्रकार की सुरक्षा की व्यवस्था ग्राम पंचायत के द्वारा की गई है. Singrauli News :
जिस स्थान में मेला लग रहा है वहां पर आसपास की जगह को समतलीकरण नहीं किया गया ऊबड़ खावड जगह में मेला लगा हुआ है मेला जहां लगा हुआ है उसके ऊपर हाई टेंशन टावर लाइन की तारे निकली है। कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। जिसको प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए।ग्राम पंचायत झारा गोपद क्षेत्र में लगे इसी तरह के मेले में दूरदराज से आए दुकानदारों से स्थानीय ठेकेदार मनमानी वसूली कर रहे हैं। Singrauli News
व्यापारियों का आरोप है कि स्थानीय मेला कमेटी ने दर निर्धारित कर रखी है, जिसके अनुसार दुकानदारों से मेला शुल्क की वसूली की जाती है। जिस ठेकेदार को मेला शुल्क वसूली का ठेका दिया गया है, वह कर वसूली में मनमानी कर रहा है. ग्राम पंचायत की रसीद पर पंचायत की मोहर लगा कर निर्धारित से बीस गुना तक अधिक शुल्क वसूली की जा रही है। वहीं अन्य कई दुकानदारों ने ठेकेदार के वसूली का शिकायत किया। Singrauli News
दुकानदारों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के अधिकारियों को शिकायत करने पर भी वे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अगर समय रहते इस अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी दिन मेले में कोई बड़ा विवाद हो सकता है।इस संबंध में जब झारा सरपंच से चर्चा की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि ठेकेदार द्वारा मनमानी कर अधिक राशि वसूल की जा रही है। क्योंकि मेरे पास भी एक झूला वाले ने शिकायत किया था कि ठेकेदार को इस वर्ष पंचायत की तरफ से कोई रसीद जारी नहीं की गई है। वह दुकानदारों को पुरानी व अन्य स्थानों की रसीदें देकर अवैध वसूली कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में जांच करवाने की बात कही। Singrauli News
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव