photo by me
Singrauli News : सिंगरौली। मोरवा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ अभियान चला रही है। इसी के चलते स्थाई वारंटी एवं 2 अन्य प्रकरण में गिरफ्तारी वारण्ट का आरोपी लंबे समय से फराब चल रहा था। जिसे मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं एक दूसरे मामले में 10 साल के गुमशुदा बच्चे को महज 6 घण्टे के भीतर दस्तयाब कर परिजनो को सौंपा हैं।
थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मोरवा का निगरानी बदमाश सोनू बैगा निवासी कनुहड खनहना के पास देर रात देखा गया है। जिसका न्यायालय बैढन द्वारा 3 अलग-अलग प्रकरणों में वारण्ट जारी किया गया था. आरोपी के खिलाफ धारा 458,427,327,323,346 भादवि. में स्थायी वारण्ट एवं 2 अन्य प्रकरण में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था. सूचना पर थाना प्रभारी मोरवा ने पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा की के निगरानी में एक टीम रवाना कर निगरानी बदमाश स्थायी वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। Singrauli News
मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी साल 2018 में एक प्रकरण में फरार था। आरोपी सोनेलाल उर्फ सोनू पिता रामविचारे बैगा उम्र – 20 वर्ष निवासी कनुहड थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को कनुहड के जंगल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही में सउनि. उमेश अग्निहोत्री, अरुण सिंह, प्रआर संजय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, आर. राहुल साहू, आकाश पटेल, मआर. गायत्री उइके शामिल थे।
मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि मोरवा न्यू मार्केट निवासी व्यक्ति ने थाना आकर सूचना दी कि 10 वर्षीय बालक जो मानसिक रूप से थोडा अस्वस्थ है। बीएमएल पार्क मोरवा में खेल रहा था लेकिन अचानक कहीं गुम गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 38/25 धारा 137(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर बालक की तलाश के लिए अलग अलग टीम बनाकर की जाने लगी। पुलिस की तत्परता से करीब 6 घण्टे के भीतर मोरवा पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को ढूंढकर उसके परिजनो को सौंप दिया। Singrauli News
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव