सिंगरौली 18 जुलाई। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़की निवासी एक 95 साल के वृद्ध ने बिमारी से तंग आकर घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल गया जहां उसकी मौत हो गयी।
कुंदवार पुलिस चौकी प्रभारी भीपेन्द्र पाठक के अनुसार ग्राम डोड़की निवासी रामचन्द्र यादव पिता भदऊ यादव उम्र 95 वर्ष निवासी डोड़की ने आज रविवार की सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस के अनुसार मृतक लंबी बीमारी से परेशान था। मृतक के परिजनों ने इस तरह की जानकारी दी है। वहीं पुलिस को यह भी जानकारी मिल रही है कि मृतक इसके पूर्व भी दो बार आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया था। उस वक्त घटना स्थल पर पहुंच परिवारजनों ने उसे बचा लिया था। लेकिन इस बार परिवारजनों को भनक नहीं लगी। पुलिस प्रथम दृष्टया में आत्महत्या मान रही है। तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुंदवार चौकी पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।