|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

दंगल-6 प्रतियोगिता का फाइनल,थापा को पटखनी देकर दंगल के सुल्तान बने पंजाब के विक्की पहलवान

सिंगरौली: अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन -6 के दूसरे व आखिरी दिन रविवार को पहलवानों के बीच कुल 14 मुकाबले हुए। कई राज्यों के दिग्गज पहलवानों को पछाड़ते हुए पहले सेमीफाइनल में पंजाब पटियाला के विक्की व जम्मू कश्मीर के रिजवान गनी और दूसरे में राजस्थान के समशेर व नेपाल के लक्की थापा ने प्रवेश किया। दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंजाब पटियाला के विक्की व नेपाल के लक्की थापा पहलवान के बीच हुआ। जिसमें नेपाल के पहलवान को पटखनी देकर पंजाब के विक्की  पहलवान दंगल के विजेता बने। वहीं महिला पहलवानों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में गाजीपुर की सीमा को हराकर बिहार की नूतन पहलवान विजेता रही। 

रविवार को दंगल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राधा सिंह के साथ सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित दंगल के आयोजन नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे थे। प्रतियोगिता में व्यवस्था को संभालने में संतोष सोनी पूर्णवासी, रूपेश चतुर्वेदी सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे। कुश्ती शुरू होते ही हजारों की संख्या में भीड़ ने तालियों की गडगड़़ाहट से पहलवानों का हौसला अफजाई किया। पहलवानों की कुश्ती देखने रामलीला मैदान में जिले के साथ ही पड़ोसी राज्य के भी खेल प्रेमी पहुंचे थे। रामलीला मैदान दर्शकों से भरा हुआ था। स्टेडियम में सीढिय़ों पर बैठकर लोगों ने दंगल प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। कुश्ती को रोचक बनाने के लिए अयोध्या अखाड़े के लाड़ी पहलवान व प्रवीण पहलवान दिल्ली सहित आए हुए पहलवानों का दमखम देखकर दर्शको में काफी उत्साह रहा।

शाम समय में बेकाबू हो गई थी भीड़

जैसे ही सेमीफाइनल और फाइनल का समय नजदीक पहुंचा कि भीड़ बेरिकेट्स तोडकऱ अखाड़े के पास पहुंचने की कोशिश करने लगे। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में लगे आयोजक मंडल और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन अखाड़े पर कुश्ती को देखकर जनता पहलवानों को हौसला अफजाई कर रही थी। पुलिस ने कमान संभालते हुए भीड़ को काबू करने की व्यवस्था में जुटी थी। दिनभर भीड़ को शांत कराने व अव्यवस्था नहीं फैलने पर पुलिस ने मशक्कत किया है। 

पार्किंग में लोगों को हुई परेशानी

दंगल कुश्ती प्रतियोगिता देखने जिलेभर से लोग पहुंचे थे। मैदान के चारों तरफ वाहनों की पार्किंग से परेशानी बढ़ गई। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद स्टेडियम से निकली भीड़ कुछ पल के लिए ऐसा साबित हुआ जैसे अंतर्राष्ट्रीय मैच देखकर लोग बाहर निकल रहे हैं। दर्शकों की भीड़ ने यह बयां किया कि यहां लोगों में दंगल देखने का जज्बा कायम है। स्टेडियम के बाहर पार्क किए गए वाहनों को निकालने में लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।

अखाड़े पर इन पहलवानों ने की जोर अजमाइश

मोंटी पहलवान दिल्ली हुआ बिंदू पहलवान पंजाब, टमाटर सतना कालू बिहार, अशोक सिंह सिंगरौली और मुन्ना टाइगर राजस्थान, आसिफ छिंदवाड़ा मध्य-प्रदेश और अंकित हरियाणा, बीएसएफ जवान रिजवान जम्मू कश्मीर और मुन्ना टाइगर राजस्थान, अमरेश सिंगरौली चाचर और फरहान हुसैन सिंगरौली बैढ़न, नूतन बिहार शिवानी हरियाणा लकी थापा नेपाल सोनू चंडीगढ़ चौधर वॉकर उत्तर प्रदेश और कल्लू पहलवान पंजाब बाबा लाडी अयोध्या प्रवीण दिल्ली, महिला पहलवान में कात्यानी द्विवेदी सिंगरौली और नूतन बिहार ने अखाड़े में जोर आजमाइश की।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार