DPO राजेश राम को महिला कर्मचारियों को अश्लील मैसेज भेजकर मजा लेने का फितूर ? चैट की जांच से होंगे बेनकाब

DPO सिंगरौली।लड़कियों के पास गंदे मैसेज भेजने का फितूर लोगों में बढ़ता जा रहा है। अश्लील मैसेज लड़कियों और महिलाओं को भेजना लोगों का शौक बन गया और इसमें महिला बाल विकास अधिकारी का नाम शामिल हो गया हैं। उन पर भ्रष्टाचार के साथ-साथ महिला कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने का फितूर होने के आरोप लगे हैं । महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता पर महिला कर्मचारियों से अश्लील मैसेज सहित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। सबूत के तौर पर अधिकारी के व्हाट्सएप चैट और भ्रष्टाचार के प्रमाण भी दिए गए हैं। हालांकि व्हाट्सएप चैट की पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता।

ग़ौरतलब है कि महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता पर महिलाओं को अश्लील मैसेज सहित यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला बाल विकास अधिकारी एक महिला कर्मचारी को धमकाते हुए व्हाट्सएप मैसज कर मिलने के लिए बुलाते हैं। साथ ही लिखते हैं कि मैं प्रलय भी ला सकता हूं…. खुशियां भी ला सकता हूं….. नहीं एक दो दिन में आकर मिलों….. मैसेज भेजने के पीछे महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता की क्या मानसिकता हो सकती है यह रोंगटे खड़े करने वाले हैं।

महिला को अश्लील और धमकी भरी मैसेज कि अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि यह महिला कर्मचारियों को कार्यवाही का डर दिखाकर न केवल छेड़छाड़ कर रहे हैं बल्कि उनका यौन शोषण भी कर रहे हैं। हालांकि अधिकारी के स्क्रिप्ट की शिकायत को लेकर कोई महिला सामने भले ही नहीं आई है लेकिन उनकी हरकतों से सभी परेशान है। वहीं अधिकारी के हरकतों का खुलासा उनके व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल्स से जरूर खुल सकता है। 

दर्ज बच्चों से ज्यादा कराया बिल का भुगतान 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डीपीओ  राजेश राम गुप्ता के सह पर बाल विकास परियोजना देवसर में माह मई, जून, जुलाई 2022 में स्व सहायता समूहों का फर्जी बिल तैयार कर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है। जिसमें आंगनबाडी केन्द्र में दर्ज बच्चों से कई ज्यादा बच्चों का खाना/नाश्ता का बिल भुगतान किया गया है। आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों की उपस्थिति पंजी समूह द्वारा प्रेषित देयक, पर्यवेक्षक का प्रमाणीकरण एवं परियोजना स्तर से उपर-उपर बनाए गए फर्जी बिल का मिलान करने पर परियोजना अधिकारी के भ्रष्टाचार का खुलासा होगा।

शिकायत की नहीं हो पाई जांच 
जिला कार्यक्रम अधिकारी के भ्रष्टाचार और अश्लील हरकतों की शिकायत अगस्त 2023 में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास रीवा और संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल में की गई थी लेकिन जांच आज तक पूरी नहीं हो पाई। सूत्र बताते हैं कि डीपीओ राजेश राम गुप्ता अब तक करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करके अकूत पैसा बना लिए हैं, और अधिकारियों को जांच रुकवाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं यही वजह कि अब तक जांच नहीं हो पाई।

About The Author