|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

MP News : रेप मामले में BJP नेता अजीत पाल सिंह अरेस्ट,गंदा वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल

MP News : सीधी जिले के पुलिस ने भाजपा नेता अजीत पाल सिंह को हाई प्रोफाइल नेत्री के साथ ब्लैकमेलिंग एवं दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जहां न्यायालय में उसे पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया है। अजीत पाल सिंह चौहान निवासी डैनिहा द्वारा ब्लैकमेलिंग करने के साथ अन्य मामले में नगर की प्रतिष्ठित महिला के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने का भी मामला दर्ज हुआ है। सोमवार के दिन पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार किया गया था। वहीं भाजपा नेता की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद भाजपा पार्टी ने भी उसे बाहर पार्टी से निकाल दिया दिया है। इस हाईप्रोफाइल मामले की चर्चा अब पूरे प्रदेश में है।

रेप के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता का नाम अजीत पाल सिंह चौहान है और पिता का नाम स्वर्गीय केके सिंह है, जो नगर पालिका के उपाध्यक्ष का भतीजा है।जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रहे स्वर्गीय अजीत जोगी से भी उसके संबंध थे, इसके अलावा यूपी के कुंडा से निर्दलीय विधायक और दिग्गज नेता राजा भैया से भी उसके नजदीकी संबंध थे, क्योंकि इन नेताओं के साथ उसकी तमाम फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड थी, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं. अजीत पाल के खिलाफ शहर के एक नामी-गिरामी परिवार की महिला ने छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित महिला भाजपा की नेता है। उसने आरोप लगाया है कि अजीत पाल सिंह ने उसे विधानसभा में पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर रेप किया गया। इसके साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने थे। पुलिस ने बताया कि एफआईआर के अनुसार आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को आरोपी को रीवा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 308(5), 296 और 251(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में रेप और ब्लैकमेलिंग कर धन वसूली के गंभीर आरोप शामिल हैं।

अजीत पाल तीन साल पहले तक कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे, उनके कई बड़े नेताओं से भी संबंध हैं, जिनके साथ उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। यह अपनी हरकतों को लेकर अक्सर सुर्खियों मे रहा है। सूत्रों की माने तो अजीत पाल सिंह पहले भी रेप की एक मामले में जेल जा चुका है।

अजीत पाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अजीत पाल सिंह चौहान को, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। हालांकि यह मामला अब काफी हाईप्रोफाइल हो चुका है. जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार