|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

कलेक्टर ने शासकीय जमीन हेरा फेर मामले में गठित की 4 सदस्यीय टीम,जांच में कईयों पर गिरेगी गाज

सिंगरौली। जिले के देवसर उपखंड के विभिन्न तहसीलों और जिला अभिलेखागार में 2010 में हुए रिकॉर्ड हेराफेरी के मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर सिंगरौली के निर्देश पर दिनांक 16 जनवरी 2025 को चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। यह टीम शिकायतकर्ता अनुरोध शुक्ला की शिकायत पर मामले की जांच करेगी। इस जांच टीम का नेतृत्व अपर कलेक्टर सिंगरौली करेंगे।

इसके अन्य सदस्य पीके सेन गुप्ता अपर कलेक्टर सिंगरौली, उपखंड अधिकारी देवसर अखिलेश सिंह,डिप्टी कलेक्टर बंदन तिवारी,डिप्टी कलेक्टर सौरव मिश्रा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। टीम को एक महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। वहीं 2010 के रिकार्ड में की गई हेराफेरी से पर्दा उठ सके और पीडि़त को न्याय मिल सके। इस लिहाज से उक्त मामले की जांच जिला स्तरीय टीम के माध्यम से कराया जाएगा।

आवेदक के शिकायत पर गठित टीम करेगी जांच
शिकायत के अनुसार देवसर तहसील के रिकॉर्ड में हेरफेर के मामले में तत्कालीन तहसीलदार द्वारा कुछ फर्जी प्रविष्टियों को निरस्त कर दिया गया था। हालांकि अब तक केवल तीन गांवों के मामलों पर कार्रवाई हुई है। शेष दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि जिला अभिलेखागार में फर्जी रिकॉर्ड सफेद किए जा चुके हैं। जिसकी जिला स्तरीय गठित टीम के द्वारा जांच कर दोषियों के बेपर्दा किया जाएगा

शिकायतकर्ता का पक्ष
शिकायतकर्ता अनुरोध शुक्ला ने बताया कि उनके पिता जो तत्कालीन हल्का मझौली पाठ तहसील बैढऩ जिला सिंगरौली में पदस्थ होने के बाद भी उन्हें सेवा से पृथक किया गया। यह सब सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। इस मामले में एक निर्दोष को झूठा फंसाकर सेवा से पृथक कर दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा सिंगरौली कलेक्टर से आग्रह किया गया कि उनके पिता को न्याय दिलाया जाए और जांच कराकर उक्त मामले के मुख्य दोषियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रशासन की कार्रवाई
जांच टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि दोषियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया जाए और रिकॉर्ड में हुई अनियमितताओं की विस्तार से जांच हो। इस कार्रवाई से देवसर तहसील और जिले में प्रशासनिक पारदर्शिता स्थापित करने की उम्मीद है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार