|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

Road Accident : बाइक सवार जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, बस और बाइक में हुई सीधी टक्कर

Road Accident : बाइक सवार जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, बस और बाइक में हुई सीधी टक्कर

Road Accident सिंगरौली: जिले में तेज रफ्तार का कहर थम  नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आएं दिन सड़क हादसे हो रहे है।सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। आज जिले में एक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध विरोध प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। Road Accident

दरअसल सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह में अंबे ट्रांस्पोर्ट की बस ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार फुटबॉल की तरह सड़क से दूर जा गिरा जबकि दूसरा करीब 10 मीटर तक घिसटता हुआ दूर जा पहुंचा। इस सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मोरवा एसडीओपी केके पांडे ने बताया कि दोनों मृतक रिश्ते में जीजा साले हैं। इस सड़क हादसे में शिवरतन सिंह पिता लाल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी फुलवारी और कुंवर सिंह पिता लाल साहब सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी दुधमनिया की मौके पर ही मौत हो गई हैं। शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वही बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। Road Accident

सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन

बैढ़न से इंदौर जा रही अम्बे ट्रेवल की बस काफी तेज स्पीड से जा रही थी। अचानक बाइक सवार युवकों के आने से चालक बस की गति को नियंत्रित नहीं कर पाया। जिस जिसके चलते यह सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भागने का प्रयास किया लेकिन बरगवां पुलिस ने बस सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नाराज ग्रामीण सड़क पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया है। वहीं मौके पर बरगवां पुलिस पहुंच लोगों को समझाइस देकर मामले को शांत कराया। Road Accident

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार