|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

Singrauli News : सीएम राइज बरगवां में नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न, बूथ केन्द्रो में सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम,

Singrauli News : सीएम राइज बरगवां में नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न, बूथ केन्द्रो में सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम,

Singrauli News सिंगरौली। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार  को सिंगरौली जिले के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले परीक्षा केंद्र शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवां में आयोजित किया गया।  जिले में कुल सात परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई और देवसर ब्लॉक में दो परीक्षा केंद्र में परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें सीएम राइज स्कूल बरगवां में  कुल 792 विद्यार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था तैयार की गई थी।

परीक्षार्थियों के बैठने के लिए तैतीस कमरे बनाए गए थे। जिसमें से प्रत्येक चौबीस छात्र पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। तीन अन्य पर्यवेक्षकों के साथ कुल छत्तीस पर्यवेक्षक परीक्षा संपादित करने के लिए तैनात किए गए थे। परीक्षा के दौरान दो लिपिक एवं सहायक के रूप में स्कूल के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा जिससे इतनी बड़ी परीक्षा आराम से संपन्न हो सकी। परीक्षा को शांति पूर्वक सम्पन्न करने के लिए थाना बरगवां से पुलिस बल भी मौजूद रहा। Singrauli News

परीक्षा की शुरुआत 11.30 बजे से हुई और 1.30 बजे तक चली। उक्त परीक्षा में 34 अंग्रेजी माध्यम के छात्र और 758 हिंदी माध्यम सहित कुल 792 परीक्षार्थियों के लिए सीएम राइज स्कूल बरगवां को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जो कि सिंगरौली जिले का सबसे अधिक छात्र संख्या वाला परीक्षा केंद्र रहा। परीक्षा के दरम्यान कुल 94 विद्यार्थी अनुपस्थित एवं 698 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिसका उपस्थिति प्रतिशत 88.13 प्रतिशत रहा। परीक्षा के लिए स्कूल के संस्था प्रमुख रामकृष्ण शुक्ला को केंद्राध्यक्ष एवं जवाहर नवोदय विद्यालय से सीएलओ प्रगति मिश्रा की ड्यूटी परीक्षा संचालन हेतु केंद्र पर लगाई गई थी।


बूथ केन्द्रो में सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम


Singrauli News सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले भर में बूथ स्तर पर देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री  हर माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से अपने मन की बातों को साझा करते हैं। इस मास के आखरी रविवार को 26 जनवरी है तथा इस दिन देश के गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय उत्सव होने के कारण यह कार्यक्रम 19 जनवरी को आयोजित हुआ।

भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा मन की बात का सीधा प्रसारण जिले भर के 987 बूथों पर देखा व सुना गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व एवं जिलामंत्री पूनम गुप्ता के प्रभार मे इस आयोजन का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन प्रत्येक बूथों पर हुआ। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह बैढऩ मंडल के बूथ क्रमांक 127 पचखोरा में उपस्थित रह। Singrauli News

मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना तथा विधायक सिंगरौली राम निवास शाह बूथ क्रमांक 130 बिलौंजी में उपस्थित रहे। देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ग्राम मथुरा बूथ क्रमांक 158 के कार्यक्रम पर उपस्थित रहे । जिले तथा मंडलों के प्रत्येक पदाधिकारी तथा मोर्चों के पदाधिकारियों समेत समस्त शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथ समिति के सदस्यों ने मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा प्रधानमंत्री के संदेश को सुना। Singrauli News

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार