February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Road Accident : बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Road Accident : बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Road Accident : बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Photo by me


-जीजा-साले की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत
-सडक़ पर शव रख परिजनों किया बवाल,घंटो लगा रहा जाम
-बैढऩ-बरगवां मुख्य मार्ग तेलदह की घटना

Road Accident सिंगरौली। जिले में तेज रफ्तार का कहर थम  नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आएं दिन सडक़ हादसे हो रहे है। सडक़ हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। आज सोमवार को जिले में एक सडक़ हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने सडक़ पर शव रखकर विरोध विरोध प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दरअसल सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह में अंबे ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार फु टबॉल की तरह सडक़ से दूर जा गिरा जबकि दूसरा करीब 10 मीटर तक घिसटता हुआ दूर जा पहुंचा। इस सडक़ हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। Road Accident

मोरवा एसडीओपी के.के.पाण्डेय ने बताया कि दोनों मृतक रिश्ते में जीजा साले हैं। इस सडक़ हादसे में शिवरतन सिंह पिता लाल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी फु लवारी और कुंवर सिंह पिता लाल साहब सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी दुधमनिया की मौके पर ही मौत हो गई हैं। शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वही बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सडक़ पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन

Road Accident बैढऩ से इंदौर जा रही अम्बे ट्रेवल की बस काऊी तेज रफ्तार से जा रही थी। अचानक बाइक सवार युवकों के आने से चालक बस की गति को नियंत्रित नहीं कर पाया। जिसके चलते यह सडक़ हादसा हुआ।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भागने का प्रयास किया लेकिन बरगवां पुलिस ने बस सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नाराज ग्रामीण सडक़ पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया है। वहीं मौके पर बरगवां पुलिस पहुंच लोगों को समझाइस देकर मामले को शांत कराया। Road Accident

About The Author