photo by me
Singrauli News सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी देवसर व थाना प्रभारी सरई के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी बरका उनि संदीप नामदेव व पुलिस टीम द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत पिछले वर्ष के अपहृत बालको को ग्राम गजराबहरा व ग्राम रामनगरकला जिला सीधी (म.प्र.) से दस्तयाब किया गया।
जानकारी मे बताया गया कि थाना सरई में फरियादी लालबहादुर सिंह पिता सूर्यभान सिंह गोंड़ उम्र- 59 वर्ष निवासी धौहनी का अपने भतीजा मोहन सिंह के गुमने एवं फरियादी रामलखन साकेत पिता हिन्छलाल साकेत उम्र-33 वर्ष निवासी ग्राम सर्राटोला के द्वारा अपने लड़का मनधारी साकेत की गुमने की सूचना दिये थे।
सूचना पर पर थाना सरई में क्रमशःअपराध क्रमांक- 835/2024 एवं 1023/2023, धारा-137(2) बी.एन.एस. का कायम कर अपहृत बालको का पता तलाश किया जा रहा था जो क्रमशः 19 जनवरी को 6 माह से गुमशुदा बालक मोहन सिंह पिता शिवनारायण सिंह उम्र-17 वर्ष सा. धौहनी को ग्राम गजराबहरा थाना सरई से एवं 20 जनवरी को 3 माह से गुमशुदा बालक मनधारी साकेत पिता रामलखन साकेत उम्र-17 वर्ष सा. सर्राटोला को ग्राम रामनगर कला जिला सीधी (म.प्र.) से दस्तयाब किया गया। उक्त कार्यवाही मे उप निरी. संदीप नामदेव, उप निरी. एसके सोनवानी प्र. आर -माधव प्रताप सिंह, प्र.आर.-पुष्पराज सिंह आर-जितेन्द्र अहिरवार, आर.-अभिषेक पाण्डेय, आर. फत्ते बहादुर सिंह, आर.- मनीष ठाकुर आर-जुझार मीणा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Singrauli News
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों का कराया नेत्र परीक्षण

सिंगरौली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी 2025) के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस सिंगरौली द्वारा आज एनसीएल के झिंगुरदा परियोजना में 100 से अधिक वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कैंप लगा कर कराया गया। Singrauli News
एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मारुति वैन के माध्यम जागरूकता संबंधी वीडियो क्लिप दिखाए गए। स्थानीय गीतों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने के फायदे बताए गए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारे जीवन की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, गति सीमा का ध्यान रखें और कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं। याद रखें, आपकी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा आपके हाथ में है। जागरूक नागरिक बनें और एक सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।थाना प्रभारी यातायात दीपेंद्र सिंह ने कहा, कि जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है। Singrauli News
यातायात नियमों का पालन करके न केवल अपना बल्कि दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव