February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Singrauli News : दिन में रैकी कर रात को करते थे चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News दिन में रैकी कर रात को करते थे चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News : दिन में रैकी कर रात को करते थे चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

photo by me

Singrauli News सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा पुलिस कप्तान मनीष खत्री के द्वारा आज गुरुवार को किया गया। जहां खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान ने बताया कि चोर दिन में रेकी कर रात को चोरी करते थे जहां 10 बड़ी चोरियों का खुलासा करते हुए चोरों के पास से 19 लाख रुपए का मशरूका जप्त करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी मे बताया गया कि बीते 17 जनवरी को फरियादी शिवप्रसाद मिश्रा पिता गोपाल शरण मिश्रा उम्र 38 वर्ष निवासी पचखोरा द्वारा रिपोर्ट की गई कि  15 जनवरी  को वह अपने घर में ताला लगाकर बनारस चले गये थे जब 17 जनवरी को बापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा व आलमारी का लाक टूटा था,  आलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी 3100 रूपए नही था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में अप.क्र. 63/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Singrauli News

शहर में हो रही चोरियों को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री द्वारा गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की त्वरित पतासाजी के निर्देश दिये। उक्त निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिवकुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर पीएस परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली बैढ़न निरी.अशोक सिंह परिहार व पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर जाकर जांच कार्यवाही की गई । विभिन्न सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता व आसूचना संकलन से संदेहियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

उसके उपरांत 22 जनवरी को आरोपी अनुज प्रताप दुबे उर्फ पेशी पिता स्व. चन्द्रिका राम दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी गडहरा,रामजी बसोर पिता बलबीर बसोर उम्र 26 वर्ष निवासी बाघाडीह थाना बरगवां, रामधारी बसोर पिता महिपाल बसोर उम्र 30 वर्ष निवासी बाघाडीह थाना बरगवां,सुरेश सोनी पिता सियाराम सोनी उम्र 48 वर्ष सा. नौगई थाना बैढ़न,कृष्णाराम सोनी पिता घासीराम सोनी उम्र 58 वर्ष निवासी बाघाडीह थाना बरगवां को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियो से  और भी महत्वपूर्ण सुराग मिले है, की तस्दीक की जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। Singrauli News

17 जनवरी को ग्राम पचखोरा में चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की पता तलाश के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं शहर के मुख्य मार्गों में लगे पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त हुलिया एवं पूर्व की चोरियों का तरीका वारदात एक समान होने के आधार पर विभिन्न सीसीटीवी कैमरों को देखने पर संदेहियों का हुलिया प्राप्त कर उसी हुलिया के आधार पर पुलिसिया आसूचना तंत्र की सक्रियता एवं तकनीकी सहयोग से आरोपियों तक पहुचा गया। कुल जप्त मशरुका मे 176 ग्राम सोने के जेवरात व सिक्के व 3 किलो चांदी । घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल।घटना को कारित करने हेतु इस्तेमाल किये गये हथियार सब्बल संख्या 2, कुल कीमत 19 लाख रुपये जप्त किया गया । Singrauli News

चर्चित चोरी मे पुलिस का झोल

खुलासे मे पुलिस ने बताया कि सुधान्शु कुमार शाह निवासी नौगढ़,छत्रपति सिंह निवासी पुलिस लाईन पचौर, भास्कर मिश्रा निवासी पचखोरा,वंशपति प्रसाद शर्मा निवासी पचखोरा, राजेन्द्र प्रताप सिंह दुबे निवासी पचखोरा, गंगोत्री पनिका निवासी पचौर, रामानुज चौधरी निवासी डीएव्ही रोड बैढ़न,पूजा जाटव निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी पचखोरा, रचना सिंह पति अमित सिंह चौहान निवासी बिलौजी तेलियान के घर में सोने चांदी के गहने एवं नगदी 80000 रूपए चोरी करना। Singrauli News

शिवप्रसाद मिश्रा निवासी पचखोरा के घर में सोने चांदी के गहने एवं नगदी 3100 रूपए चोरी करना स्वीकार किया ।

ऐसे देते थे घटनाओं क़ो अंजाम

सूने घरों को निशाना बनाते थे व एक घर क़ी 3-4 बार घूम – घूम कर  रैकी करते थे व ब़डे सूने ताला बंद  घरों को निशाना बनाते थे। प्रायः घटनास्थल के सामने से तेजी से गुजरते हैं और कनकी निगाहों से देखते थे। चिन्हित घर की घटना कारित करने के ठीक पहले तक रात 12.00 बजे तक भी रैकी करते थे।  Singrauli News

घटनास्थल से थोड़ी दूर जाकर या बगल से सूने घर की अच्छी से रैकी करते हैं, देखते थे।घटनास्थल रवाना होने से पूर्व अपने मोबाइल या तो स्विच ऑफ कर लेते हैं या फ्लाइट मोड में डालते हैं।मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ टॉर्च के रूप में करते हैं। अलमारी आदि क़ो धीरे से जमीन पर लिटाते हैं और सब्बल और हथोड़े क़ी मदद से अलमारी के दरवाजों के बीच सब्बल फसाकर खोल देते है।

आलमारी की आवाज से बचने के लिये उसके नीचे गद्दा या तकिया का इस्तेमाल करते है ।घटना में एक आरोपी रामजी बसोर घटना करने वाले दो अन्य आरोपियों अनुज उर्फ पेशी दुबे और रामधारी बसोर को घटनास्थल वाले क्षेत्र में मोटरसायकल से छोड़ता था और घटना के बाद घटनास्थल से दूर पहले से चिन्हित  स्थान से मोटरसायकल में बिठाकर ले जाता था। आरोपी रामजी बसोर इस घटना में लाजिस्टिक सपोर्ट देता था। गैंग का मुख्य सरगना अनुज उर्फ पेशी दुबे निवासी निवासी गड़हरा, अपने साथियों के साथ रैकी करता था। Singrauli News

About The Author