|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

Singrauli News :गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर नगर निगम कार्यालय में निगम अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

Singrauli News :गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर नगर निगम कार्यालय में निगम अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

Singrauli News : सिंगरौली। गणतंत्र दिवस की 76 वाँ वर्षगांठ पर नगर निगम कार्यालय में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर शहीदों व संविधान निर्माता बाबा साहेब को याद किया। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया,तत्पश्चात् सभी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर निगम अध्यक्ष ने माँ भारती के चरणों में नमन करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज हम सब गणतंत्र दिवस कि 76 वी वर्षगाँठ मनाने इस प्रांगण में एकत्रित हुए है।

यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदान की याद दिलाता है जिनकी वजह से हम आज आज़ादी की हवा में साँस ले पा रहे हैं,हमारे देश के वीरों के संघर्ष ने हमें यह सीख दी है की हमारे लोकतंत्र की असली ताकत हमारे नागरिकों में छिपी हुई है ,उसी तरह हमारे इस लोकतंत्र में नगर निगम सिंगरौली की ताकत नागरिक या जनता से है,और जनता है तो नगर निगम है ,हम सब नागरिकों की सेवा के लिए हैं। Singrauli News :

वही इस अवसर पर  गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुयें नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा ने कहा कि  आज के दिन संविधान लागू हुआ। राष्ट्र विकास की ओर अग्रसर। जिन्होंने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर किए उन शहीदों को हम नमन करते है। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि हमारे संविधान से हमें यह सीख मिलती है कि देश ,परिवार, संस्था जहाँ हम काम करते हैं उसके प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर,राष्ट्र परिवार और अपनी संस्था की अखंडता और एकजुटता को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे। Singrauli News :

हम अपने साथ-साथ दूसरे के अधिकारों का भी ध्यान रखेंगे और यही हमारे द्वारा संविधान के प्रति सम्मान होगा। समारोह के दौरान उतकृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मेयर इंन काउसिल के सदस्य श्यामला देवी, पार्षद अशीष बैस, अनिल बैस, रामनरेश शाह, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री पीके सिंह, विपिन तिवारी सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Singrauli News :

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें