|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News : अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से छ: दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Singrauli : अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से छ: दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Singrauli News: सिंगरौली 30 जनवरी। अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्व. कुबेर सिंह स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित छ: दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को फाइनल मुकाबला में सिरसवाह की टीम ने पोड़ीपाठ की टीम पर 2.0 से बढ़त हासिल कर विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सरई तहसील अन्तर्गत धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आस-पास के गांवों के युवाओं को खेलों के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से धिरौली में छ: दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

शनिवार से गुरुवार तक आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट में आस-पास के गांवों की कुल 16 टीमों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।  अदाणी फाउंडेशन की तरफ से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी  प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को अदाणी फाउंडेशन की तरफ  से फुटबॉल जर्सी सेट के साथ फुटबॉल किट देकर सम्मानित किया गया। Singrauli News :

इस फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में धिरौली के उपसरपंच शिशुपाल सिंह, धिरौली के पटवारी प्रवीण वैश्य एवं अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जबकि इस मौके पर अदाणी गु्रप के तरफ  से क्लस्टर एचआर  प्रमुख विकास सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए फाइनल मैच के दौरान काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण खेल के मैदान में डटे रहे। Singrauli News :

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट में गु्रप के अंतर्गत धिरौली, खनुआ,भलया टोला, बकहुल, बिन्दूल, कमई, अवतार टोला और करतुलहा की टीमें शामिल थी। जबकि गु्रप में सिरसवाह, सुलियरी, फाटपानी, लल्लाबहरा, पोड़ीपाठ, बेरदह, झलरी एवं लंघाडोल, पठारी टोला की टीमों ने हिस्सा लिया।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार