|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

Singrauli News : 23 लाख के कोयला चोर चालक मोरवा पुलिस के हिरासत में

Singrauli News : 23 लाख के कोयला चोर चालक मोरवा पुलिस के हिरासत में

Singrauli News : सिंगरौली 30 जनवरी। एनसीएल की खदानों से फर्जी नंबर प्लेट के आधार पर कोयले की चोरी कर ट्रांसपोर्टरों को चुना लगाने वाले 2 शातिर चालकों को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उनके द्वारा वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एवं फर्जी बिल्टी व अन्य दस्तावेज तैयार कर गंतव्य स्थान के लिए कोयला लोड किया जाता था परंतु उन्हें सुनियोजित तरीके से ईट भट्टों में खपा दिया जाता था। इधर प्रार्थियों की रिपोर्ट पर मोरवा पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो कोयला चोरी का बड़ा मामला सामने आया।

गौरतलब है कि विभिन्न मामलों में फरियादी चंद्रमौली मिश्रा जिनका पीहू एसोसिएट्स के नाम से कोल ट्रांसपोर्टेशन का कार्य चलता है। उन्होंने मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई थी की आरजे 31जीबी 0344 एवं आरजे 32 सीजी 2093 में राहुल नामक व्यक्ति ने फोन कर दुधिचुआ से मुजफ्फरपुर स्थित सिद्धेश्वरी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के लिए कोयला लोड कराया गया था।

जिसमें क्रमश: 40.21 एवं 36.13 मीट्रिक टन कुल 2 लाख 52 हजार का कोयला लोड कर दोनों वाहनों में 45 हजार का डीजल डालकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया। परंतु कोयला वहां पहुंचा ही नही। इसी तरह प्रार्थी मालवीय ट्रेडिंग कंपनी से पूनम चंद मालवीय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की सीजी 04 एलव्ही 8292 के चालक कमलदीप ने निगाही खदान से बुधनी स्थित ट्राइडेंट लिमिटेड के लिए 41.650 मैट्रिक टन कुल 21 लाख 7 हजार 140 का कोयला लोड किया परंतु वह बुधनी नही पहुंचा। Singrauli News :

वही दोनों मामलों में कोयला चोरी के शक में मोरवा टीआई कपूर त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद एसपी मनीष खत्री के निर्देशन एवं एएसपी व अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पाण्डेय की सतत निगरानी में विभिन्न टीमों का गठन कर मामले की तफ्तीश शुरू की गई। एक मामले में जहां सहायक उनि संजीत सिंह ने जांच जारी रखी। तो वही दूसरे मामले में सहायक उनि संतोष सिंह ने विवेचना प्रारंभ की। पुलिस को मामले में कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए सुराग हाथ लगा।

बताया जाता है कि शातिर चालक चोरो के द्वारा  इसी तरह कोयले की चोरी कर ट्रन्सर्पोटरों को चुना लगाते थे। जहा चोरी के कोयले को ईट भ_ो पर खपाते थे। यहा तक कि नम्बर प्लेट बदलकर कोयले की चोरी करते थे। मोरवा पुलिस ने पता साजी में इन चालको के पास से कई नम्बर प्लेट भी पाया है। Singrauli News :

बताया गया कि लगभग 23 लाख रूपये की कोयला चोरी की जा रही थी।  उक्त कार्रवाई में टीआई कपूर त्रिपाठी के साथ उनि भिपेंद्र पाठक, सहायक उनि संतोष सिंह, संजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सुबोध, सुमत, अर्जुन आरक्षक, ऋषि सिंह, मंगलेश्वर, दशरथ, मनीष यादव एवं सर्वेश की सराहनीय भूमिका रही।

ईट भ_ो पर बेचते थे कोयलापुलिस ने कोयले से लदा एक वाहन को सतना के बेला से तो वही दूसरे को प्रयागराज से पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि गुरतेज पिता मलकीत सिंह उम्र 30 वर्ष एवं कमलदीप पिता सज्जन सिंह उम्र 28 वर्ष दोनों ही पंजाब के चालक हैं। इन्होंने इस प्रकार कुल 9 वाहनों के कोयले ईट भट्टों में बेचे है। इनके द्वारा फर्जी दस्तावेज एवं फर्जी नंबर प्लेट के आधार पर ट्रांस्पोर्टरों को चूना लगाया जाता रहा है। Singrauli News :

पुलिस के अनुसार दोनों ही मामलों में असली वाहन क्रमांक आरजे 07 जीडी 0757 एवं यूपी 21 सीएन 3993 का नम्बर प्लेट बदलकर ट्रांस्पोर्टरों को चूना लगाया गया है। फिलहाल मोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वही जानकारी मिली है कि गोरबी पुलिस भी कोयला चोरी के ऐसे ही मामले में विवेचना कर रही है। Singrauli News :

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार