February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Singrauli News : केंद्राध्यक्ष की लापरवाही से 3 छात्रों का भविष्य बर्बाद! दे दिया गलत उत्तर पुस्तिका फिर आया होश

सिंगरौली 4 मार्च। जिले के शासकीय हाई स्कूल खुटार में आज दिन मंगलवार को कक्षा 12वीं का भौतिक विज्ञान की परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ केंद्राध्यक्ष ने खिलवाड़ किया है। उत्तर पुस्तिका वितरण में अदला-बदली होने के चलते परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए 1 ही घंटे का समय बचा। जिससे परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में सभी प्रश्नों को हल नहीं कर पाए।

केंद्राध्यक्ष के इस लापरवाही से तीन परीक्षार्थियों का भविष्य खराब हो सकता है। इधर बताते चले की शासकीय हाई स्कूल खुटार में कक्षा 12वीं के भौतिक विज्ञान की परीक्षा हो रही थी। जहां परीक्षार्थी जैसे पहले की परीक्षा में बैठते थे। रोल नंबर के आधार पर अपने-अपने टेबल पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा शुरू होने के तकरीबन डेढ़ घंटे बाद अचानक केंदाध्यक्ष को अपनी गलती का एहसास हुआ कि उन्होंने तीन परीक्षार्थियों को गलत उत्तर पुस्तिका दे दी है। इसके बाद स्कूल में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।

आनन-फानन में केंद्राध्यक्ष ने तीनों परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिका लेते हुए उनके रोल नंबर की उत्तर पुस्तिका दी। लेकिन तब तक परीक्षा का डेढ़ घंटे का महत्वपूर्ण समय खत्म हो चुका था। परीक्षार्थियों ने केंद्राध्यक्ष की इस फैसले से नाराजगी जाहिर की कि अब इतने कम समय में वह सभी प्रश्नों का हाल कैसे कर पाएंगे? हालांकि केंद्राध्यक्ष ने अपने ओहदे का रुबाब दिखाते हुए बच्चों को जबरन दूसरी सही उत्तर पुस्तिका देकर परीक्षा देने के लिए बाधित किया बच्चे भी मन मार कर परीक्षा देने पर ही अपनी भलाई समझी। घबराए बच्चों ने महज 1 घंटे के अंदर ही प्रश्नों का उत्तर लिखा जरूर लेकिन सभी प्रश्नों को हल नहीं कर पाए। यहां गलती केंद्राध्यक्ष की है।

About The Author