Katni SP And CSP News : कटनी CSP ख्याति मिश्रा के पति डॉ. शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने एसपी अभिजीत कुमार रंजन पर एक नहीं कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तहसीलदार और कटनी CSP ख्याति मिश्रा के पति डॉ. शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने भोपाल जाकर मुख्यसचिव और DGP से शिकायत की। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने पत्नी का ट्रांसफर कटनी से बाहर करने की मांग की। मामला पारिवारिक विवाद और धमकियों से जुड़ा है।
एसपी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा ने अपनी शिकायत में एसपी अभिजीत रंजन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि एसपी रंजन उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि एसपी उनकी पत्नी ख्याति मिश्रा को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहे हैं. शर्मा का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कटनी से ट्रांसफर कर दीजिए
शैलेंद्र शर्मा ने मुख्यसचिव और DGP से अपनी पत्नी का ट्रांसफर कटनी से बाहर दूसरे जिले में करने की गुहार लगाई है. शर्मा ने पत्नी का ट्रांसफर सतना, सीधा या रीवा करने का अनुरोध किया है. उन्हें डर है कि कटनी में रहने पर उनकी और उनके परिवार को जान का खतरा हो सकता है. हालांकि वायरल पत्र की पुष्टि विन्ध्य न्यूज़ नहीं करता हैं।
एसपी नहीं दे रहें प्रतिक्रिया ?
इस पूरे मामले में एसपी अभिजीत कुमार रंजन का पक्ष जानने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। इससे मामला और भी पेचीदा हो गया है। अब देखने लायक होगा कि इस मामले में जिम्मेदार आगे क्या कुछ कार्रवाई करते है।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम