Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    Madhya Pradesh

    Singrauli News : कबाड़ी गोदाम में पुलिस की रेड, 1 बाइक, जेपी पावर का सामान समेत बिजली विभाग का जब्त

    पुलिस ने लाला जायसवाल के घर पहुंचने पर लाला जायसवाल फरार हो गया था। जो आदतन अपराधी है।
    By Pro VindhyaMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read

    सिंगरौली 11 मार्च। जिले के निवास चौकी अंतर्गत महुआ गांव में अवैध कबाड़ का कारोबार चल रहा था। जहां अवैध कबाड़ी पर निवास पुलिस ने शिकंजा कसते हुये रेड कार्रवाई करते हुये एक बाइक, जेपी कंपनी का सामान समेत भारी मात्रा में सामान को जप्त किया है। गाड़ियां किसी से खरीदी है या चोरी की है, इसकी जांच की जा रही है।

    इधर बता दें कि थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में निवास चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह बघेल को मुखबिर के माध्यम से बीते 10 मार्च को सूचना मिली कि महुआ गांव का लाला जायसवाल चोरी का सामान खरीद कर बेचता है। मुखबिर सुचना कि तस्दीक पर अनुज कुमार जायसवाल उर्फ लाला जायसवाल के घर में रेड कार्यवाही की गई। जहां लाला जायसवाल के घर के पीछे कबाड़ दुकान की तलासी ली गई।

    पुलिस को रेड में एक मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 66 एमएफ 2643, एक नग ग्लैमर कंपनी के मोटर साइकिल का चेचिस, जेपी पॉवर प्लान्ट के मशीन का रोलर 6 नग, बिजली विभाग का तार, नल-जल योजना के पाइप, पुराने ऑटो के रिम 4 नग, सरिया 2 बंडल, 2 झाल बोरी में घर के बर्तन, 2 बोरी रॉड के टूकड़े कुल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये का जप्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 317(2)बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

    बता दें कि लाला जायसवाल आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले में दर्ज है। रेड कार्यवाही करने गई पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरा था। जहां पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी अनुज कुमार जायसवाल उर्फ लाला जायसवाल के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई अपराध पंजीबद्ध किए गए है। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवास प्रियंका सिंह बघेल, सउनि त्रिवेणी पाल, प्रआर अमरजीत पाल, आर प्रवीण पाण्डेय, विड्डू सिंह सहित अन्य का योगदान रहा।

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर

    December 9, 2025

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.