|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

DGP से तहसीलदार ने SP की शिकायत, कहां मेरी CSP पत्नी को कर रहे ब्लैकमेल, तोड़ रहे घर

Katni SP And CSP News : कटनी CSP ख्याति मिश्रा के पति डॉ. शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने एसपी अभिजीत कुमार रंजन पर एक नहीं कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तहसीलदार और कटनी CSP ख्याति मिश्रा के पति डॉ. शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने भोपाल जाकर मुख्यसचिव और DGP से शिकायत की। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने पत्नी का ट्रांसफर कटनी से बाहर करने की मांग की। मामला पारिवारिक विवाद और धमकियों से जुड़ा है।

एसपी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा ने अपनी शिकायत में एसपी अभिजीत रंजन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि एसपी रंजन उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि एसपी उनकी पत्नी ख्याति मिश्रा को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहे हैं. शर्मा का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कटनी से ट्रांसफर कर दीजिए

शैलेंद्र शर्मा ने मुख्यसचिव और DGP से अपनी पत्नी का ट्रांसफर कटनी से बाहर दूसरे जिले में करने की गुहार लगाई है. शर्मा ने पत्नी का ट्रांसफर सतना, सीधा या रीवा करने का अनुरोध किया है. उन्हें डर है कि कटनी में रहने पर उनकी और उनके परिवार को जान का खतरा हो सकता है. हालांकि वायरल पत्र की पुष्टि विन्ध्य न्यूज़ नहीं करता हैं।

एसपी नहीं दे रहें प्रतिक्रिया ?

इस पूरे मामले में एसपी अभिजीत कुमार रंजन का पक्ष जानने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। इससे मामला और भी पेचीदा हो गया है। अब देखने लायक होगा कि इस मामले में जिम्मेदार आगे क्या कुछ कार्रवाई करते है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार