|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

ग्वालियर : ICU में लगे AC में ब्लास्ट से भड़की आग….171 मरीज बचाएं गए, कलेक्टर ने कहीं बड़ी बात

ग्वालियर : जिले के ज्यारोग्य अस्पताल समूह के कमला राजा अस्पताल में देर रात आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लेबर रूम के आईसीयू में लगे एयर कंडीशनर में शार्ट सर्किट से हुए ब्लास्ट के बाद भड़की।इसके बाद देखते ही देखते चारों तरफ फ़ैल गई।इस दौरान आईसीयू और आसपास के वार्डों में कुल 21 मरीज भर्ती थे, जबकि लेबर रूम में करीब 100 और पीडियाट्रिक्स वार्ड में 50 मरीज मौजूद थे.

बताया जा रहा है कि आईसीयू में रात के करीब डेढ़ बजे की हैं। कमलाराजा अस्पताल आग लगने के बाद अस्पताल में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल प्रशासन और मेडिकल स्टाफ की मुस्तैदी के चलते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वार्ड में लगभग आधा सैकड़ा मरीज भर्ती थे। मरीजों में महिलाओं के अलावा नवजात भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान, अस्पताल अधीक्षक, पुलिस के आला अफसर सहित नगर निगम का दमकल अमला मौके पर पहुंच गया।

फायर सेफ्टी ट्रेनिंग प्राप्त अस्पताल के गार्ड और वार्ड बॉयज ने तुरंत मरीजों को सुरक्षित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया. हालात बिगड़ने पर वार्ड की खिड़कियों की जाली तोड़कर वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सभी मरीजों को एंबुलेंस की मदद से सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया गया है। इस घटना के बाद कई अटेंडर अपने मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षित स्टाफ के चलते सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी मरीजों को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक रूप से आग की वजह एयर कंडीशनर में हुआ ब्लास्ट पता चला है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है और इस अग्निकांड में किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है।कलेक्टर ने इस अग्निकांड की जांच के आदेश दे दिए हैं।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार