|
Breaking News
सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारसिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचार

मौसम का मिजाज बदला, चितरंगी में तेज बारिश, बैढ़न क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी, अन्नदाता की बढ़ी चिंता

सिंगरौली 20 मार्च। बुधवार एवं गुरूवार की मध्य रात ऊर्जाधानी में तेज चमक-गरज के साथ कुछ अंचलों में बूंंदाबांदी वही कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने से अन्नदाताओं की दिल की धड़कने बढ़ गई है। वही आज पूरे दिन आसमान में धूंध की तरह बादल छाये रहे। इधर शाम के वक्त बैढ़न इलाके में तेज बूंदाबांदी का क्रम चलता रहा।

दरअसल पिछले तीन दिनों से मौसम ने करवट बदल दिया है। जहां तापमान लुढ़का है। वहीं गर्मी राहत मिली है। जबकि आसमान में सूर्य देवता बादलों के बीच लुकाछुपी का खेल खेलते रहे। वही बुधवार एवं गुरूवार की मध्य रात बैढ़न क्षेत्र में तेज चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। जबकि चितरंगी इलाके में तेज बारिश होने से रबी एवं दलहन-तिलहन फसल पानी में भीग गई। मौसम के अचानक करवट बदलने से अन्नदाताओं के दिल की धड़कने बढ़ गई है।

आलम यह है कि आज दिन गुरूवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल मड़राते रहे। दोपहर के समय भी हल्की बारिश की छीटें पड़ी है। फिलहाल मौसम के अचानक करवट बदलने से किसानों के दिल की धड़कने बढ़ गई है और उनके माथे पर चिन्ता की लकीरे झलकने लगी हैं।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार