|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

Singrauli News : छेड़छानी से परेशान महिला ने कहा कार्यवाही नहीं हुई तो करूंगी आत्महत्या

Singrauli News सिंगरौली। खुटार निवासी एक महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में एसपी और कलेक्टर से हुई शिकायत के बाद भी एफआईआर नहीं दर्ज हुई। जहां आज महिला ने वीडियो जारी कर धमकी भरी चेतावनी देते हुए कहा कि न्याय नहीं मिला तो मैं एसपी ऑफिस में ही आत्महत्या करूंगी। इस मामले में महिला ने सिक्कल कंपनी के जीएम रंजीत सिंह पर छेड़छाड़ और हत्या करने की धमकी के आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत आधा पखवाड़ा पूर्व की थी। पीड़िता ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए है। पीड़िता का आरोप है कि सिक्कल कंपनी के जीएम रंजीत सिंह ने पति को नौकरी देने के एवज में शाम को घर बुलाते हैं। महिला ने दिए शिकायत पत्र में कहा था कि रंजीत सिंह ने कहा कि जब तक तुम मेरे मन मुताबिक काम नहीं करोगी तब तक नौकरी नहीं देंगे। तुम विधायक, कलेक्टर और एसपी से मेरी शिकायत कर सकती हो। तुमको जहां शिकायत करना है कर आओ। मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पाएगा।

पीड़ित महिला

वहीं रंजीत सिंह गाड़ी में बैठते हुए कहा कि ज्यादा शिकायत करोगी तो मैं तुम्हें जान से भी मरवा कर फेंकवा दूंगा। जीएम रंजीत सिंह के धमकी से महिला डरी हुई है। महिला ने कलेक्टर और एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की थी। महिला की शिकायत पर सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते ने जांच की थी। लेकिन पुलिस की जांच से महिला संतुष्ट नहीं है और वह न्याय नहीं मिलने पर एसपी कार्यालय में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में जब सीएसपी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका नंबर व्यस्त आया और बात नहीं हो पाई।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार