|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

कलेक्टर ने प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल,विवादित प्रभारी नायब तहसीलदार भू-अभिलेख शाखा अटैच

सिंगरौली 25 अप्रैल। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए प्रभारी तहसीलदार और प्रभारी नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में फेर बदल किया है। बरगवां तहसील के उज्जैनी वृत्त में पदस्थ चर्चित प्रभारी नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों और नए प्रभारी नायब तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के तीन तहसीलदार और तीन नायब तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।

जहां बरगवां तहसीलदार नागेश्वर पनिका को बरगवां तहसील के साथ वृत्त उज्जैनी तहसील का अतिरिक्त प्रभार सौपा है। वही प्रभारी नायब तहसीलदार उज्जैनी में पदस्थ प्रदीप सिंह को कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यालय में पदस्थ जाह्नवी शुक्ला को सिंगरौली तहसील की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी तरह खुटार नायब तहसीलदार बुद्धसेन माझी का प्रभार बदलते हुए उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय सामान्य निर्वाचन की जिम्मेदारी सौपी गई है। अब खुटार एवं शासन वृत्त की जिम्मेदारी प्रभारी तहसीलदार प्रीति सिकरवार को सौपी गई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार शासन में कार्यरत दिनेश कुमार पनिका को बड़ोखर तहसील बरगवां की जिम्मेदारी की दी गई है।

प्रभारी नायब तहसीलदार को लगा झटका

बरगवां तहसील के वृत्त उज्जैनी में पदस्थ नायब तहसीलदार व प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप सिंह को कलेक्टर ने अधीक्षक कार्यालय अटैच कर दिया है। प्रदीप सिंह पर एक नही अनेको गंभीर आरोप हैं। अपने भतीजी के नाम बरगवां इलाके में जमीन क्रय कर विक्रेता को पैसा न देने का आरोप है। बाद में उन्होंने रजिस्ट्री को ही निरस्त करा दिया था।

वही पचौर में जमीन के क्रय-विक्रय पर लगी रोक के पूर्व के राजस्व प्रकरणों को लंबित रखने समेत एक आदिवासी राजकुमार पनिका के साथ जालसाजी के मामले में प्रतिवेदन के बाद भी प्रकरण को लटकाने जैसे आरोप हैं। प्रदीप सिंह को ऑफिस अटैच करने का मामला आज चर्चाओं में है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार