|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

बैढ़न में रात 12 बजे शटर के नीचे से बिक रही शराब, पुलिस की भूमिका संदिग्ध

आलेख – नवीन मिश्रा

सिंगरौली : सैया भाई कोतवाल, अब डर काहे का यह मुहावरा कोतवाली क्षेत्र में संचालित लाइसेंसी देसी विदेशी शराब के लिए बिल्कुल सटीक बैठ रही है, कोतवाली से महज 100 मीटर दूर स्थित बैढ़न शराब दुकान से रात में अवैध शराब बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रात करीब 12.17 बजे का यह वीडियो है। इस वीडियो में दुकानदार शटर के नीचे से शराब बेचता नजर आ रहा है।

बता दे कि कल सिंगरौली महोत्सव कार्यक्रम जहां कवियों के रस में सरावोर थी तो वहीं दूसरी तरफ बैढ़न लाइसेंसी शराब दुकान संचालक रात 12:17 बजे दुकान के शटर के नीचे से शराब बेच रहे थें। रात में दो गुना से ज्यादा कीमत भी वसूल रहे थे। वहीं पीने वाले भी मजबूरन अधिक पैसे देकर शराब खरीद रहे थें। इस बीच कई शराब प्रेमी यह कहते भी सुनाई दिए रहे हैं कि जल्दी करो नहीं पुलिस आ जाएगी। जवाब में कारोबारी ने कहा डरो मत चुपचाप पैसे दो और शराब लेकर जाओ। कोई कुछ नहीं बोलेगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। अवैध शराब कारोबारी का यह कारनामा देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हें पुलिस और आबकारी विभाग का बिल्कुल भी खौक नहीं है। सूत्र दावा करते हैं कि सिर्फ इस एक दुकान से कोतवाली और आबकारी विभाग को लाखों रुपए महीना जा रहा है। ऐसे में भला कारोबारी पुलिस और आबकारी से क्यों डरें।

रात में शराब बेचने हो चुकी की शिकायत

शराब ठेकेदार हर बार बढ़कर ठेका लेते हैं, तो ठेकेदार करोड़ों रुपए कमाएंगे भी। फिर चाहे कोई भी तरीका अपनाना पड़े। ऐसे में देर रात तक शराब बेची जा रही है,रात 12:17 बजे दुकान बंद होने के बाद दुकान के नीचे से बनी खिड़की से दो गुना दामों में कैश और क्यूआर कोड दोनों से पैसे ले रहे हैं।

अधिकारियों को सब पता है, लेकिन नहीं होती कार्रवाई

आबकारी और पुलिस अधिकारियों को सब पता है कि रात में शराब दुकानों के बंद होने के बाद हर दुकान के आगे और पीछे बनी छोटी सी खिड़की से शराब बेची जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं करते हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में दवा और अन्य दुकानों को पुलिसकर्मी बंद कराने पहुंच जाते हैं, लेकिन शराब दुकानों की न तो चैकिंग करते हैं, न अवैध रूप से शराब बेचने पर कार्रवाई होती है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार