|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

मोरवा पुलिस ने रेप, लूट, मादक पदार्थ सहित 1 दर्जन आरोपियों पर की कार्यवाही

सिंगरौली। मोरवा पुलिस ने बीती देर रात जहां कॉम्बिंग गस्त के दौरान अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह दबिश देकर हिस्ट्री शीटर व निगरानी बदमाशों की जांच की। वहीं 13 गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली के साथ एक स्थाई वारंटी रामशुभग लाल अगरिया पिता शिवरतन अगरिया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया निवासी रामसुभग लाल लूट व डकैती की योजना के अपराध में कोर्ट से जमानत पाकर दिल्ली भाग गया था। उसके गृह ग्राम लौटने की सूचना पर कल उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं दुराचार के मामले में एक फरार आरोपी को भी नेपाल बॉर्डर के पास उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इसके अतिरिक्त मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम खिरवा के निगरानी बदमाश राजाराम बिंद के घर दबिश देकर उसके पास से 8 सीसी कोडिंग युक्त कफ सिरप जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। बताते चलें की राजाराम बिंद पर अकेले मोरवा थाना क्षेत्र में ही करीब एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं अभी आरोपी तीन प्रकरणों में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार यह नशे का सामान वह अपने ग्राम में लोगों को बेचने के लिए रखा था। पुलिस ने उसपर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार