|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

नाबालिक आदिवासी से जंगल में रेप, पुलिस पर आरोपी को पकड़कर छोड़ने का लगा आरोप

सिंगरौली। गढ़वा थाना के नौडिहवा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे चार दिन तक इंतजार करना पड़ा।

आरोप ये भी है कि शुरू में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने से ही छोड़ दिया. आरोपी के धमकी से परेशान नाबालिक अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगा रही है।वहीं थाना प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं लगा। नाबालिक पीड़िता का आरोप है कि अपनी दादी के साथ वह प्रयागराज से वापस आ रही थी। जहां रास्ते में पिकअप से आ रहे आरोपी परमेश्वर जायसवाल उसे घर छोड़ने को कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रात 10 बजे जब तमई के जंगल में पहुंची तो आरोपी ने गाड़ी में डीजल खत्म होने की बात कहते हुए जंगल में ही रोक दिया।

वहीं पीड़िता की दादी को 300 रुपये देकर डीजल लेने के लिए भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि दादी के जाते ही आरोपी ने उसके साथ गाड़ी में ही छेड़छाड़ करने लगा। जहां डर से पीड़िता गाड़ी से उतरी तो आरोपी गाड़ी से उतरते हुए लड़की के साथ जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। नाबालिक पीड़िता अब दादी से अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के जान पहचान वाले नौडिहवा चौकी में बात किए। लेकिन चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को चौकी में आने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि प्रभारी छुट्टी में थे।

जिसके बाद 30 जून को पीड़िता अपने परिजनों के साथ चौकी पहुंची जहां से उसे गढ़वा थाने भेज दिया गया। जहां पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस उसे थाने में दो दिनों तक रखा लेकिन उसके बाद छोड़ दिया। अब आरोपी परमेश्वर जायसवाल मामले में पटाक्षेप करने का दबाव बनाने के साथ उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

बेबस लाचार हो गई नाबालिक पीड़िता 

परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची नाबालिक रेप पीड़िता बेबस और लाचार नजर आई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया, 2 दिन से लगातार आरोपी घर में आकर कैस वापस लेने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में रेप पीड़िता की सुरक्षा और न्याय की मांग खतरे में पड़ गई है। 

एएसपी ने कहा जल्द होगी गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि परिजनों के साथ एएसपी से मुलाकात हुई है। उन्होंने भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद क्यों छोड़ा। छोड़ने के पीछे वजह क्या रही यह बात पुलिस को स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को आवश्यक कदम भी उठाना चाहिए।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार