|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

दामाद ने सास के खाते से 11 लाख उड़ाएं, ATM और पिन कोड मौत से पहले लेकर किया खेल

सिंगरौली 6 जुलाई। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम घिनहागांव आजादपुर की एक बुुजुर्ग महिला ने पुलिस अधीक्षक के नाम दिये शिकायती पत्र में कहा है कि मेरे मृतक पति के संयुक्त खाता से तकरीबन 11 लाख रूपये देवरानी के दामाद ने एटीएम से पार कर दिया। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

घिनहागांव आजादपुर निवासी फूलमति पति स्व. ददनु साकेत उम्र 59 साल ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में बताया कि मेरा और मेरे पति का संयुक्त खाता भारती स्टेट बैंक शाखा गोरबी में संचालित है। मेरा एक लड़का है, जिसकी दिमाकी हालत खराब है, बीते 20 दिसम्बर 2024 को एक्सीडेंट में मेरे पति की मौत हो गई थी। घटना के दौरान मेरे देवरानी का दामाद करन साकेत मेरे पति के साथ में था। कोई नजदीकी नही होने के चलते पति ने मौत से पहले करन को एटीएम व उसका पिन कोड दिया था।

घर में एटीएम करन साकेत नही पहुंचाया और धीरे-धीरे खाते से एटीएम के माध्यम से सभी पैसा निकाल लिया। जब पैसे की जरूरत पड़ी तो, बैंक गई, स्टेटमेंट निकलवाया, पता चला कि खाते से एटीएम के माध्यम से तकरीबन 11 लाख रूपये गायब हैं। जब सभी रकम करन साकेत निकाल लिया, तो अभी पिछले महीने करन साकेत, गीता साकेत लोग भी घर छोड़कर चले गये और एटीएम कार्ड करन साकेत अपने साढू मोहन साकेत से मेरे पास भेजवा दिया। जो मेरे पति के मृत्यु के बाद उक्त राशि निकाल लिया गया है।

पीड़िता ने बरगवां थाना के साथ-साथ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने कहा कि मेरा एक बेटा है, जिसकी दिमागी हालत सही नही है। मैं बुजुर्ग हो चुकी हॅू, अब कहीं काम करने योग्य भी नही हॅू। मेरे पति के मौत के बाद कोई मेरा सहारा नही है। पैसा भी था तो करन साकेत छलकपट कर सभी पैसा ले लिया। अब मुझे संपूर्ण राशि दिलाये जाये और उचित कार्रवाई की जाये।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार