|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

प्यार-सेक्स और धोखा नहीं, यहां हुआ लव-जेल और मर्डर! परिजनों का आरोप शादी की फिर हत्या को बता रहा एक्सीडेंट

सिंगरौली: प्यार एक बेहद खूबसूरत अहसास है. जब प्यार हो जाता है तो पूरी दुनिया सतरंगी हो जाती है. इंसान को दिन और रात की सुध नहीं रहती. उसे तो बस दिखता है अपना प्यार. लेकिन हर बार लव स्टोरी का अंजाम खुशियों भरा ही हो, ऐसा नहीं होता. कई बार इन प्रेम कहानियों में किसी एक को अपनी जान गंवानी पड़ती है. खासकर तब जब परिवार वालों की इच्छा के खिलाफ जाकर लोग प्यार की कहानी लिखने की कोशिश करते हैं.

सिंगरौली के धौहनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला की मौत को जहां प्रेमी एक्सीडेंट बता रहा है तों वहीं परिजन इसे सोचीं समझीं साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं।अब मृतक महिला का परिवार इंसाफ की गुहार लगा रही हैं. परिजनों का कहना है कि बेटी का एक युवक से छः साल से अफेयर था. उसी के चक्कर में महिला की हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि धौहनी क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 12 बजे युवती रिया की रहस्यमयी मौत हो गई। दिलीप इसे सड़क दुर्घटना बता रहा है, वहीं परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। मृतका के परिजनों के अनुसार, रिया और दिलीप के बीच पिछले 6 वर्षों से संबंध थे। इसी दौरान किसी विवाद में रिया ने दिलीप को जेल भी भिजवाया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और दोनों शादी कर लिए।

परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद भी दिलीप का बर्ताव ठीक नहीं था और रविवार की रात उसने सुनियोजित तरीके से रिया को धौहनी जंगल में ला कर हत्या कर दी। जिसे अब दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है और जांच प्रारंभ कर दी है परिजनों का मांग है कि पीएम डाक्टरों की टीम बना कर किया जाए।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार