|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

सिंगरौली में सार्वजनिक रास्ता बंद कर बना दी बाउण्ड्रीवाल, स्थानीय रहवासी परेशान, जिम्मेदार मौन

सिंगरौली : जिले के वैढ़न-रीवा पहुंच मार्ग से लगे ग्राम कचनी, अशोक वार्ड नंबर-28 (सगुन गार्डन) के दर्जनों स्थानीय रहवासी आजकल भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मामला सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने का है, जिसे लेकर प्रार्थीगण रामाधार सोनी ने जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों से लेकर माननीय न्यायालय तक अपनी गुहार लगाई है।

बता दें कि ग्राम कचनी स्थित सगुन गार्डन के रहवासियों द्वारा पूर्व में आपसी सहमति और सहयोग से अपने-अपने प्लॉट के सामने दोनों ओर से 10-10 फीट भूमि रास्ते के लिए छोड़ी गई थी, जिससे कुल 20 फीट चौड़ा सार्वजनिक मार्ग तैयार हुआ। यही मार्ग पिछले 5-6 वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा नियमित रूप से उपयोग में लाया जा रहा था। यही नहीं, उक्त मार्ग पर डब्ल्यूबीएम (WBM) रोड भी निर्मित कर दिया गया था, जो रहवासियों के लिए आवागमन का मुख्य जरिया बन चुका है।

लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब इसी वार्ड के निवासी देव प्रसाद शर्मा एवं उनके पुत्र परमेन्द्र चौबे द्वारा अचानक उक्त सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करते हुए रातोंरात बाउण्ड्रीवाल खड़ी कर दी गई। इससे न केवल लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो गया, बल्कि उनके दैनिक जीवन में भारी अव्यवस्था उत्पन्न हो गई है।

रहवासी कार्रवाई की कर रहे मांग:

  • जिला प्रशासन और नगर निगम को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और बाउण्ड्रीवाल को हटाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
  • स्थानीय रहवासियों को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है।
  • प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा न हो और लोगों को अपने दैनिक जीवन में परेशानी न हो।

कोई नहीं छीन सकता सुखाधिकार :

  • यदि स्थानीय रहवासियों ने वर्षों से इस रास्ते का उपयोग किया है, तो उन्हें सुखाधिकार मिल सकता है।
  • प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी नागरिक के अधिकारों का उल्लंघन न हो।

नागरिकों की भूमिका:

  • स्थानीय रहवासियों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना चाहिए और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए।
  • नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्र में होने वाले अवैध कब्जों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और प्रशासन को सूचित करना चाहिए।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार